प्रकाश राज इन दिनों कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवरा भाग वन' में सिंगप्पा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसी बीच अभिनेता एक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। प्रकाश पर फिल्म निर्माता विनोद कुमार ने एक करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है। निर्माता ने कहा कि प्रकाश ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। अभिनेता बिना बताए फिल्म के सेट से चले गए और उनके कॉल या मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
Prakash Raj: प्रकाश राज ने की एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, निर्माता विनोद कुमार ने लगाया गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश ने एक्स पर तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'एक डिप्टी सीएम के साथ, जस्ट आस्किंग।' इस पर विनोद ने जवाब दिया, 'आपके साथ बैठीं बाकी तीन हस्तियां चुनाव जीत गई हैं, लेकिन आपने जो इंवेस्ट किया उसे आप हार गए, यही अंतर है। आपने मेरे शूटिंग सेट पर एक करोड़ रुपये का नुकसान किया, हमें बिना बताए सेट से गायब हो गए। कारण क्या था? जस्ट आस्किंग। आपने कहा था कि आप मुझे कॉल करेंगे, लेकिन आपने नहीं किया।'
प्रकाश राज ने अभी तक विनोद कुमार के दावों का जवाब नहीं दिया है, लेकिन कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स अनुमान लगा रहे हैं कि कुमार किस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं। दोनों ने पहले 2021 की तमिल फिल्म 'एनिमी' में साथ काम किया था। विनोद कुमार ने 'एनिमी', 'मार्क एंटनी', 'लेंस', 'वेल्लायनाई', 'थिट्टामिरांडु' सहित अन्य फिल्मों का निर्माण किया है।
The other three personalities sitting with you have won elections, but you lost the deposit; that’s the difference. You made a loss of 1crore in my shooting set, disappearing from the caravan without informing us! What was the reason?! #Justasking !!! You said you would call… https://t.co/8MNZiFGMya
FWICE: फेडरेशन ने अक्षय कुमार को वेलकम 3 की शूटिंग न करने के लिए क्यों कहा? जानें क्या है पूरा मामला
हाल ही में, प्रकाश ने अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण से तिरुपति मंदिर में प्रसाद में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एक्स पर कल्याण के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'प्रिय पवन कल्याण, यह उस राज्य में हुआ है जहां आप डीसीएम हैं। कृपया जांच करें। दोषियों का पता लगाएं और कड़ी कार्रवाई करें। आप क्यों आशंकाएं फैला रहे हैं और भड़का रहे हैं इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएं। हमारे देश में काफी सांप्रदायिक तनाव है (केंद्र में आपके दोस्तों को धन्यवाद)।'
Dear @PawanKalyan …It has happened in a state where you are a DCM .. Please Investigate ..Find out the Culprits and take stringent action. Why are you spreading apprehensions and blowing up the issue Nationally … We have enough Communal tensions in the Country. (Thanks to your… https://t.co/SasAjeQV4l
Bigg Boss 18 Premiere Live: सलमान खान की शादी कराएंगे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य? भाईजान ने बताई डिमांड
काम के मोर्चे पर, प्रकाश राज को अगली बार 'पुष्पा 2: द रूल' और 'बघीरा' में देखा जाएगा। अभिनेता को 'सिंघम', 'इरुवर', 'हीरोपंति' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों में उनकी दमदार भूमिका के लिए जाना जाता है।