{"_id":"67026f01e6918b74340e6a9d","slug":"madhya-pradesh-government-will-honour-rajkumar-hirani-with-kishore-kumar-samman-2024-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी को सम्मानित करेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे निर्देशक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी को सम्मानित करेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे निर्देशक
राजकुमार हिरानी को मध्य प्रदेश सरकार प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित करेगी। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किशोर कुमार के गृहनगर खंडवा में 13 अक्टूबर को किया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में यह आयोजन किया जाएगा।
2 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : यूट्यूब
भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए राजकुमार हिरानी को यह सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने थ्री इडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वह पिछले दो दशकों से लोगों का मनोंरजन कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने साल 2003 में मुन्ना भाई एमबीबीएस के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी।
3 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : यूट्यूब
बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए मशहूर राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्मों के जरिए से लगातार सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों को सामने लाया है और अब उन्हें इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : यूट्यूब
पिछले कुछ वर्षों में अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और गीतकार किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। राजकुमार हिरानी को यह पुरस्कार भोपाल के संस्कृति विभाग की ओर से दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।