सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 52: जवान को पछाड़ने में फूली 'स्त्री 2' की सांस, जानें 52वें दिन का कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 06 Oct 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 52 Rajkummar rao shraddha kapoor film latest occupancy and earning
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। आज फिल्म की रिलीज को 52 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म के आठवें शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए इन पर गौर फरमा लेते हैं-

Stree 2 Box Office Collection Day 52 Rajkummar rao shraddha kapoor film latest occupancy and earning
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अभिनीत तथा अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर इतिहास रच दिया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी और 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

Stree 2 Box Office Collection Day 52 Rajkummar rao shraddha kapoor film latest occupancy and earning
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। 44वें दिन इसकी कमाई 90 लाख, 45वें दिन 2.1 करोड़, 46वें दिन 2.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख रुपये रही। 48वें दिन (मंगलवार) को इसने 85 लाख रुपये का कारोबार किया।

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार खत्म, विक्रांत मैसी के साथ इस फिल्म से मचाएंगी धमाल!

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 52 Rajkummar rao shraddha kapoor film latest occupancy and earning
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रिलीज के 50वें दिन 45 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह इसके सात हफ्ते का कुल कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म अब अपने आठवें हफ्ते में चल रही है। मूवी ने 51वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की। 52वें दिन इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह 'स्त्री 2' का अब तक का कुल कारोबार 593.30 करोड़ रुपये हो गया है। 

Mahesh Babu: महेश बाबू ने लॉन्च किया 'मां नन्ना सुपरहीरो' का ट्रेलर, इस साल अक्तूबर में रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 52 Rajkummar rao shraddha kapoor film latest occupancy and earning
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 2' को 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर फिल्म ऐसा करने में सफल हुई तो यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी। यह रिकॉर्ड अब तक शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के पास है। हालांकि, 'स्त्री 2' ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

Bigg Boss 18: ‘आहिस्ता’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख अचानक गायब हो गई थीं समीरा, अब बिग बॉस से करेंगी कमबैक?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed