2024 कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए एक बुरा साल बनकर उभरा है, खासकर तलाक के मामले में। कई हाई प्रोफाइल अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपने पार्टनर से अलग होने का एलान कर प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। हाल ही में 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक उर्मिला मातोंडकर अपने निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी आठ साल की शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। आइए इस सूची में उन सितारों के नाम पर गौर फरमा लेते हैं, जिन्होंने इस साल अलग होने के एलान से सबको हैरान कर दिया-
Celebrity Splits: उर्मिला मातोंडकर से लेकर एशा देओल तक, इस साल पार्टनर से अलग हुए ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने जा रही हैं। इसके लिए वह तलाक की अर्जी भी दाखिल कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स में मुंबई कोर्ट के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि अभिनेत्री ने कोर्ट में करीब चार महीने पहले तलाक की अर्जी दायर की थी। एक अन्य रिपोर्ट में यह तक दावा किया गया है कि पति-पत्नी के रास्ते आपसी शर्तों पर अलग नहीं हो रहे हैं। सूत्र के दावे के मुताबिक उर्मिला ने मोहसिन के साथ अपनी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पहले ही अदालत में तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है। हालांकि, दोनों किस वजह से अलग हो रहे हैं, इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है।
बता दें कि महीनों की अटकलों के बाद इस साल जुलाई में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने एक संयुक्त बयान के साथ अपने तलाक की घोषणा की। उन्होंने लिखा था, 'चार साल साथ रहने के बाद, हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए सबसे अच्छा है। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था, क्योंकि जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया, हमने एक-दूसरे का साथ दिया।'
Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने साझा कीं बेटे के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें, करीना कपूर समेत कई सितारे भी आए नजर
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और हीमैन धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल की निजी जिंदगी काफी उलझनों भरी रही है। भरत तख्तानी के साथ इस साल उनका रिश्ता टूटा है। करीब 12 साल शादी में रहने के बाद इस साल फरवरी में दोनों ने तलाक ले लिया।
Race 4: 'रेस 4' में सैफ अली खान की वापसी पक्की, रमेश तौरानी ने की पुष्टि, जानें कब करेंगे आधिकारिक एलान?
दलजीत कौर और निखिल पटेल मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, दोनों ने इस साल की शुरुआत में यानी शादी के 10 महीने बाद तलाक के लिए अर्जी दी। निखिल ने भी मई में अपने अलगाव की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था, 'इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़ने और भारत लौटने का फैसला किया, जिसके कारण आखिरकार हमारा अलगाव हो गया। हम दोनों ने महसूस किया कि हमारे साथ में परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं थी, जितनी हमने उम्मीद की थी।' इस महीने की शुरुआत में दलजीत ने निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और उन पर क्रूरता और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया था।
Triptii Dimri: ‘सा रे गा मा पा' के मंच पर गाया तृप्ति ने गीत, आवाज से सभी को दिया चौंका, बचपन का सपना हुआ पूरा