हमारी पीढ़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। आज की 21वीं सदी में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं रहा है। जहां एक तरफ लड़के और लड़कियां समानता के साथ सभी फील्ड्स में काम कर रहे हैं, वहीं अब भी हमारी फिल्म इंडस्ट्री में फीस के मामले में असमानता के किस्से सुनाई दे जाते हैं। हम अक्सर अभिनेत्रियों को अभिनेताओं के मुकाबले कम फीस मिलने की शिकायत करते हुए देखते हैं। हालांकि कई ऐसे मौके भी रहे हैं जब बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने फिल्म के हीरो से ज्यादा फीस ली है। सुनकर शॉक लगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। हम आपको आज बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने फीस के मामले में एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया था।
Bollywood Actress: जब एक्ट्रेस ने फीस के मामले में हीरो को दी पटखनी, चौंका देंगे फिल्मों के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावत' का नाम आते ही सबके दिमाग में रानी पद्मावती को पाने की खिलजी की असीम चाहत का दृश्य आता है। लेकिन इसके साथ ही फिल्म की रिलीज और उससे पहले उठे विवाद भी सभी के मन को घेर लेते हैं। हालांकि, आज इस फिल्म के जिस प्वाइंट पर हम रोशनी डालना चाहते हैं वह दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर को 'पद्मावत' के लिए मिली फीस है। दरअसल, 'पद्मावत' में जहां दीपिका को 13 करोड़ रुपये फीस मिली थी, वहीं शाहिद कपूर को सिर्फ सात करोड़ रुपये से संतुष्ट होना पड़ा था।
रंगून
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह किसी न किसी पर तंज कसने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अक्सर अभिनेत्री अपने अभिनय कौशल से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। यह एक बड़ा कारण है कि इंडस्ट्री में उनकी ब्रैंड वैल्यू अच्छी खासी है। कभी-कभी उनकी यही ब्रैंड वैल्यू अभिनेताओं पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ फिल्म ‘रंगून' में भी हुआ था। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना को इस फिल्म को लिए 11 करोड़ मिले थे, जबकि सैफ अली खान और शाहिद कपूर को इससे काफी कम पैसे दिए गए थे।
राजी
बॉलीवुड की 'गंगूबाई' को इस समय बॉलीवुड सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री माना जाता है। आलिया के अभिनय से लेकर उनकी खूबसूरती तक के दीवाने देश में ही नहीं विदेश में भी हैं। अभिनेत्री ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपना वह स्थान बनाया है, जो उन्हें हीरो से ज्यादा फीस लेने के काबिल बनाता है। आलिया ने फिल्म ‘राजी' के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जबकि विक्की कौशल को महज तीन से चार करोड़ रुपये ही मिले थे।
स्त्री
श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं। उनका हर किरदार लोगों के दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ता है। ऐसा ही कुछ फिल्म 'स्त्री' में भी हुआ था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक भूतनी के किरदार में नजर आई थीं, जिसके उन्होंने बड़ी ही आसानी से पर्दे पर उतारा। इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को राजकुमार राव के मुकाबले ज्यादा फीस मिली थी। अभिनेत्री ने फिल्म के लिए सात करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जबकि राजकुमार राव को चार करोड़ रूपये मिले थे।