फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'आदिपुरुष' विवाद के बीच सुनील लहरी का बड़ा बयान, फिल्म का बहिष्कार करने पर लोगों का किया धन्यवाद

Fri, 23 Jun 2023 11:07 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 Jun 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Lakshman Sunil Lahri shares a video After Adipurush Controversy And Says thank You to fans
आदिपुरुष, सुनील लहरी - फोटो : social media

निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर घमासान मचा हुआ था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के कई डायलॉग्स को बदल दिए है। हालांकि, निर्देशक की यह चालाकी भी कुछ काम नहीं आई। दर्शक अब भी फिल्म की आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब इसी बीच रामानंद सागर के लक्ष्मण यानी की सुनील लहरी ने एक वीडियो साझा कर फैंस को धन्यवाद कहा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। 

Ramayan Lakshman Sunil Lahri shares a video After Adipurush Controversy And Says thank You to fans
सुनील लहरी - फोटो : social media

‘आदिपुरुष’ फिल्म को लेकर एक तरफ तो जहां दर्शकों का गुस्सा निकल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ रामानंद सागर की रामायण के सभी किरदारों का फिल्म को लेकर गुस्सा तो सातवें आसमान पर है। अभिनेता अरुण गोविल से लेकर  सुनील लहरी तक ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी। अब इसी बीच सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें अभिनेता ने लोगों को धन्यवाद कहा।

Ramayan Lakshman Sunil Lahri shares a video After Adipurush Controversy And Says thank You to fans
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण ने हाल ही में, अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सुनील कहते हैं, 'आप सभी देशवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद गलत को गलत कहने के लिए। यहां, मैं बात कर रहा हूं फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर। हमारी संस्कृति का मजाक उड़ाने के लिए एक जुट होकर आप सभी ने जो विरोध किया, उसकी मैं जितनी भी तारीफ करूं वो कम है। इसी तरह कई और मुद्दे हैं देश में, जिसके लिए हमें एकत्र होकर विरोध करना चाहिए। जय हिंद, जय भारत, जय राम जी।’

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Lakshman Sunil Lahri shares a video After Adipurush Controversy And Says thank You to fans
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने इसके कैप्शन में लिखा, 'आदिपुरुष फिल्म के द्वारा हमारी संस्कृति का अपमान करने पर एकत्र होकर बहिष्कार करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'  अभिनेता के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हम आपके पूरे सपोर्ट में हैं सर।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जो गलत है उसका विरोध करना तो बनता है सर।’

Mukesh Khanna: कभी भीष्म पितामह तो कभी शक्तिमान बन मुकेश खन्ना ने जीते दिल, हर किरदार में फूंक देते जान

 

विज्ञापन
Ramayan Lakshman Sunil Lahri shares a video After Adipurush Controversy And Says thank You to fans
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में राघव के किरदार में प्रभास नजर आए। वहीं, कृति सेनन ने माता जानकी की भूमिका निभाई है। तमाम विरोधों को देखते हुए निर्माताओं ने फिल्म के डायलॉग्स को बदले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed