सब्सक्राइब करें

Indira Tiwari: अदा ने इंदिरा को बताया ‘बस्तर’ की रीयल हीरोइन, जर्मन पत्रिका की कवरगर्ल बन चुकी गंगूबाई की कमली

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Feb 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Adah Sharma calls Indira Tiwari real heroine of bastar a naxal story NSD serious men gangubai artells magazine
अदा शर्मा की पोस्ट, जर्मन पत्रिका के कवर पर इंदिरा तिवारी की फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से निकले कलाकारों में इन दिनों अभिनेत्री इंदिरा तिवारी की चर्चा उनकी नई फिल्म ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ को लेकर खूब हो रही है। अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म ‘सीरियस मेन’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में हिंदी फिल्म दर्शकों को अचंभित कर देने वाली इंदिरा तिवारी के पास फिल्म ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ का दूसरा टीजर आने के बाद से खूब बधाई संदेश आ रहे हैं। बतौर लीड हीरोइन उनकी ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ में उनको निर्देशक सुदीप्तो सेन ने जिस अंदाज में पेश किया है, उसने लोगों को इस फिल्म के लिए अभी से बेकरार करना शुरू कर दिया है। फिल्म की दूसरी हीरोइन अदा शर्मा का इसी सिलसिले में किया गया पोस्ट भी इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Adah Sharma calls Indira Tiwari real heroine of bastar a naxal story NSD serious men gangubai artells magazine
'बस्तर' में इंदिरा तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में आम तौर पर दो हीरोइनों वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों का अलग ही क्रेज रहता है। ऐसे में जब फिल्म ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ का दूसरा टीजर रिलीज हुआ और उसने बाद में रिलीज होकर भी फिल्म के पहले टीजर पर जिसमें अदा शर्मा का किरदार दिखाया गया था, उससे बढ़त बना ली, तो हिंदी सिनेमा में एक हलचल सी दिखने लगी है। अदा शर्मा ने भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इंदिरा तिवारी को ही फिल्म की ‘रीयल हीरोइन’ बताया है। आम तौर पर दो हीरो या दो हीरोइन वाली फिल्मों में कलाकार एक दूसरे काट करने में लगे रहते हैं, लेकिन अदा शर्मा ने जिस तरह खुलकर अपनी फिल्म की लीड हीरोइन की तारीफ की है, उसकी भी हिंदी फिल्म जगत में खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adah Sharma calls Indira Tiwari real heroine of bastar a naxal story NSD serious men gangubai artells magazine
'गंगूबाई काठियावाड़ी' में इंदिरा तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंदिरा तिवारी ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में पढ़ाई के दिनों से ही हिंदी सिनेमा का ध्यान अपनी ओर बनाए रखा है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ओटीटी और सैटेलाइट चैनलों पर रिलीज होने के बाद से भी इंदिरा तिवारी के पास नई फिल्मों के प्रस्तावों की लाइन सी लगने लगी है, लेकिन बताते हैं कि इंदिरा का पूरा फोकस इन दिनों सिर्फ और सिर्फ फिल्म ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ पर है। अमरनाथ झा की लिखी इस फिल्म में इसके दूसरे टीजर के मुताबिक इंदिरा का किरदार एक ऐसी आदिवासी महिला का है जिसके पति को नक्सलियों ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की हिम्मत की थी।

Adah Sharma calls Indira Tiwari real heroine of bastar a naxal story NSD serious men gangubai artells magazine
इंदिरा तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बस्तर ए नक्सल स्टोरी’ निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की जोड़ी की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद बनाई दूसरी फिल्म है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने हिंदी सिनेमा में नायिका प्रधान फिल्मों की कामयाबी में बीते साल एक नया इतिहास बनाया था। करीब 300 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म की निर्माण और रिलीज लागत 50 करोड़ रुपये भी नहीं थी। इस फिल्म की कामयाबी से उत्साहित विपुल और सुदीप्तो की जोड़ी ने इस बार इंदिरा तिवारी पर दांव लगाया है। फिल्म के दूसरे टीजर ने उनके इस दांव को सही भी साबित किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indira Tiwari (@itsindiratiwari)

विज्ञापन
Adah Sharma calls Indira Tiwari real heroine of bastar a naxal story NSD serious men gangubai artells magazine
'सीरियस मेन' में इंदिरा तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जर्मन पत्रिका इश्क की कवर गर्ल बन चुकीं इंदिरा तिवारी ने निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म ‘आरक्षण’ में बाल कलाकार के रूप में हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। बतौर लीड हीरोइन उनकी पहली रिलीज फिल्म रही निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘सीरियस मेन’। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनका कमली का किरदार साल 2022 के बेहतरीन किरदारों में गिना जाता है। अभिनय के अलावा इंदिरा अपने सोशल मीडिया पेज पर खुद की लिखी बेहतरीन हिंदी कविताएं और अपनी पेंटिग्स भी साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed