सब्सक्राइब करें

Shaitaan Trailer: माधवन ने अजय देवगन को बताया रियल लाइफ सिंघम, बोले, थाली में परोसकर दे दिया लीड रोल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Feb 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Shaitaan Trailer launch event R Madhavan Praises Ajay Devgn calls him Real Life Singham
शैतान ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी अगली फिल्म ‘शैतान’ के ट्रेलर रिलीज के लिए खासतौर से अपनी एक निर्माणाधीन फिल्म की शूटिंग रोककर मुंबई पहुंचे अभिनेता आर माधवन ने यहां कहा कि हिंदी फिल्म जगत में अजय देवगन सिर्फ परदे पर ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी सिंघम हैं। माधवन ने अजय देवगन की इस बात के लिए तारीफ की कि अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म होते हुए भी फिल्म का शीर्षक रोल ने अजय ने उन्हें दे दिया। माधवन की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च गुरुवार को हुआ और लॉन्च होते ही ये ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है।

Trending Videos
Shaitaan Trailer launch event R Madhavan Praises Ajay Devgn calls him Real Life Singham
शैतान ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, फिल्म 'शैतान' के ट्रेलर लांच के  अवसर पर सवाल जवाब के दौरान अजय देवगन ने कहा, 'जब इस फिल्म की कहानी सुनी तो मुझे फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी। राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत' करने के बाद काफी समय से मैं हॉरर जॉनर की फिल्म करना चाह रहा था। क्योंकि यह ऐसा जॉनर है जिससे दर्शक बड़ी आसानी से जुड़ जाते हैं।' अजय देवगन से जब पूछा गया कि कभी उनके जीवन में भूत प्रेत से जुड़ा कोई अनुभव हुआ है। अजय देवगन ने कहा, 'करियर के शुरुआत में इस तरह की बहुत घटनाएं हुई है। लेकिन उस बारे में बात करने से अभी कोई फायदा नहीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaitaan Trailer launch event R Madhavan Praises Ajay Devgn calls him Real Life Singham
शैतान ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कहानी काले जादू और वशीकरण पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता आर माधवन बहुत ही खूंखार और डरावने लुक में नजर आए। वशीकरण के बारे में अपनी बात रखते हुए आर माधवन ने कहा, 'हर रोज हम किसी ना किसी तरह सोशल मीडिया पर  वशीकरण का शिकार हो रहे है। खास करके हमारे बच्चे। हमें उन्हें प्यार से समझाने की जरूरत है कि सोशल मीडिया पर हर चीज सही नहीं होती है। जिस तरह से सोशल मीडिया और वीडियो गेमिंग की तरफ बच्चों का झुकाव हो रहा है, वह बहुत ही गंभीर समस्या है।'  

Shaitaan Trailer launch event R Madhavan Praises Ajay Devgn calls him Real Life Singham
शैतान ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ज्योतिका ने प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'डोली सजा के रखना' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साउथ की फिल्मों में व्यस्त हो गई। काफी लंबे समय के बाद उनकी वापसी हिंदी सिनेमा में फिल्म 'शैतान' से हो रही है। ज्योतिका ने कहा, 'काफी लंबे समय से मैं हिंदी फिल्में करना चार रही थी, लेकिन कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी। फिल्म 'शैतान' में काम करने का बहुत ही अलग अनुभव रहा है। मैं खुद मां हूं और समझती हूं कि एक मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं हो सकता है।' बता दें कि फिल्म 'शैतान' में ज्योतिका ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया है। जिसकी बेटी को आर माधवन वशीकरण करके अपने वश में कर लेते हैं।

विज्ञापन
Shaitaan Trailer launch event R Madhavan Praises Ajay Devgn calls him Real Life Singham
शैतान ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। ट्रेलर लांच के दौरान अजय देवगन ने विकास बहल के बारे में बात की। अजय देवगन ने कहा, 'जब हम लोग इस फिल्म के लिए विकास बहल को लेना चाह रहे थे और विकास को फिल्म की कहानी के बारे में बताया तो विकास ने कहा कि हॉरर फिल्मों से बहुत डर लगता है। मैंने सोच लिया कि अगर डर लगता है तो अच्छी फिल्म बनाएगा।'  अजय देवगन फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ  इसके प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
All India Rank Movie Review: वरुण की बीते दौर की अलसाई सी राम कहानी, ये पिक्चर देखने कौन सिनेमाघर आएगा..!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed