सब्सक्राइब करें

khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स को लगा एक और झटका, अध्ययन सुमन ने भी ठुकराया ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Adhyayan Suman Reject The Offer of Rohit Shetty Show khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : social media

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर में से एक हैं। वह अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, इन दिनों रोहित अपने आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो को वह काफी वक्त से होस्ट करते हुए आ रहे हैं। साथ ही शो के सीजन 13 में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी हिस्सा लेने वाले हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Adhyayan Suman Reject The Offer of Rohit Shetty Show khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : social media

अध्ययन सुमन ने शो को करने से किया इनकार
खतरों के खिलाड़ी को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जाने माने कलाकार शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन को शो के लिए ऑफर भेजा गया है। साथ ही एक्टर को सभी कंटेस्टेंट से ज्यादा फीस भी ऑफर की गई थी। हालांकि इसके बाद भी अध्ययन सुमन ने शो को करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खतरों के खिलाड़ी के लेकर उन्होंने बात की थी।

Adhyayan Suman Reject The Offer of Rohit Shetty Show khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : social media

ओटीटी प्रोजेक्ट के चलते अध्ययन ने रिजेक्ट किया ऑफर
अध्ययन ने बताया कि उन्हें हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर आया था। साथ ही शो में हिस्सा लेने वाले बाकी सभी कंटेस्टेंट से ज्यादा फीस ऑफर की गई थी। हालांकि उन्होंने इस शो को करने से इंकार कर दिया। एक्टर ने बताया कि वह शो को करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे, लेकिन इसी बीच उन्हें एक ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए ऑफर आया है, जिसे लेकर वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 

Shriya Saran: आठ महीने की बेटी को घर छोड़कर शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, अब छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhyayan Suman Reject The Offer of Rohit Shetty Show khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : social media

बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट आएंगे नजर
आपको बता दें कि अध्ययन सुमन से पहले एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी भी शो को लेकर इनकार कर चुकी हैं। हालांकि बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, अर्चना गौतम आदि नजर आने वाले हैं। 

इन साउथ एक्टर-एक्ट्रेस को मिला फैंस का सबसे ज्यादा प्यार

विज्ञापन
Adhyayan Suman Reject The Offer of Rohit Shetty Show khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : social media

अध्ययन ने बॉलीवुड को लेकर किया था खुलासा
बीते दिनों बॉलीवुड में चल रहे भेदभाव को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था, जिसके बाद अध्ययन सुमन ने भी अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह से इंडस्ट्री में उन्हें फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया था। 

Shah Rukh Khan: 'लुंगी डांस' गाने को शाहरुख खान ने कर दिया था रिजेक्ट? हनी सिंह ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed