फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remembering Satish Kaushik: नादिरा ने पसंद की कौशिक की दुल्हनिया, इस्कॉन में हुई शादी का इस्कॉन में खुलासा

Sat, 15 Apr 2023 04:04 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Apr 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
Remembering Satish Kaushik Nadira Babbar talks about late actor marriage with his wife Shashi Kaushik
सतीश कौशिक, नादिरा बब्बर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में गिनती के ऐसे कलाकार जिन्हें कभी किसी ने सार्वजनिक जीवन में उदास नहीं देखा। लेखक, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक भी इसी में शुमार रहे। हमेशा दूसरों को  हंसाते ही रहे और बीते दिन पहली बार जब उनका जन्मदिन बिना उनके मनाया गया तो इस शाम में शामिल लोगों ने अपने और सतीश के किस्से भी खूब सुनाए। ये किस्से हवाओं में अभी कई दिनों तक घुले रहेंगे। इन किस्सों में एक किस्सा उनकी दुल्हनिया ढूंढने का भी है। और, यह किस्सा उनकी सालगिरह मनाने को इकट्ठा हुए लोगों में से रंगमंच का बड़ा नाम रहीं नादिरा बब्बर ने सुनाया।

Remembering Satish Kaushik Nadira Babbar talks about late actor marriage with his wife Shashi Kaushik
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सतीश कौशिक का नादिरा बब्बर के साथ बहुत ही आत्मीय संबंध रहा। नादिरा के साथ वह दिल की हर छोटी पड़ी बाते शेयर करते थे। उन्होंने नादिरा की पसंद की लड़की शशि से ही शादी भी की थी। इस बात का खुलासा नादिरा बब्बर ने खुद सतीश कौशिक के जन्मदिन  के अवसर पर किया। दिल्ली से मुंबई आने के बाद सतीश कौशिक, नादिरा बब्बर के एकजुट थियेटर ग्रुप से जुड़ गए थे। नादिरा बब्बर कहती हैं, ‘दिल्ली में जब हम मिले थे तो हमारी यही कोशिश होती थी कि कहीं कुछ काम करें और पैसे मिलें।' 

Ayan Mukerji: 'वॉर 2' के लिए अयान मुखर्जी ने चार्ज की इतनी मोटी रकम, जल्द फिल्म पर शुरू करेंगे काम

Remembering Satish Kaushik Nadira Babbar talks about late actor marriage with his wife Shashi Kaushik
'जाने भी दो यारो' में सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल्ली का एक किस्सा शेयर करते हुए नादिरा बब्बर बताती हैं, 'उन दिनों दूरदर्शन के एक शो में धोबी का छोटा सा किरदार था। सिर्फ एक ही लाइन थी लेकिन सतीश कोशिश ने उस लाइन को ऐसे अंदाज बोला कि लोगों की वाह उन्हें हर तरफ से मिली। एक अच्छा एक्टर बहुत ही मामूली और छोटे से सीन में भी खुद को साबित कर सकता है, ये बात इस सीन के जरिये सतीश कौशिक ने जमाने को समझाई और यही वजह रही कि उनको उनके किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।'  

Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Remembering Satish Kaushik Nadira Babbar talks about late actor marriage with his wife Shashi Kaushik
परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नादिरा बब्बर के साथ सतीश कौशिक का रिश्ता सिर्फ काम का ही नहीं बल्कि आराम का भी था। नादिरा को सतीश बाजी कहकर बुलाते और उनसे हर बात शेयर करते थे। नादिरा के मुताबिक, 'लड़कियां सतीश के व्यक्तित्व को देखकर उन्हें पसंद नहीं करती थी। वह एक लड़की को पसंद कर रहे थे, लेकिन वह लड़की उनको पसंद नहीं कर रही थी। यह बात सतीश ने मुझे बताई, तो मैंने कहा कि तुम कहो तो मैं लड़की के घर वालों से बात करूं, लेकिन सतीश ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप मेरे लिए दूसरी लड़की देख लीजिए।' 

Ajay Devgn: बेटे युग पर अजय देवगन ने लुटाया बेइंतहा प्यार, तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस

विज्ञापन
Remembering Satish Kaushik Nadira Babbar talks about late actor marriage with his wife Shashi Kaushik
पत्नी शशि और बेटी वंशिका के साथ सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसी बीच सतीश कौशिक के परिवार वालों को एक लड़की पसंद आ गई। सतीश के परिवार वालों ने नादिरा से कहा कि आप लड़की देख आइए, अगर आप सतीश से कहेगी कि लड़की अच्छी है, तो वह शादी के लिए मना नहीं करेगा। नादिरा बताती हैं, ‘मैं मुलुंड गई थी शशि को देखने गई और पहली ही नजर में मुझे लगा कि सतीश के लिए शशि परफेक्ट लड़की है। शशि को देखकर मुझे ऐसा लगा कि शादी के बाद साथ निभाने वाली जैसी लड़कियां होती हैं, उसी तरह की शशि हैं। मैंने यह बात सतीश को बताई और वह तुरंत शादी के लिए तैयार हो गए। जिस मंदिर में हम सतीश की यादें साझा करने के लिए जुटे हैं, इसी इस्कॉन मंदिर में ही शशि और सतीश की शादी हुई थी।’

Virat Kohli: विराट कोहली इस फिल्म के सीक्वल में करेंगे आइटम नंबर? बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर किया दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed