टेलीविजन अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी और पति आदिल खान को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं। पांच फरवरी 2023 को राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट और कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद पुलिस ने सात फरवरी को आदिल खान को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया था। अब एक बार फिर आदिल खान की पुलिस कस्टडी बढ़ गई है। कोर्ट की सुनवाई के बाद राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत भी की।
Rakhi Sawant: अभी जेल में ही रहेंगे आदिल खान, अदालत ने 20 फरवरी तक बढ़ाई कस्टडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि आदिल खान दुर्रानी 15 दिनों से जेल की हवा खा रहे हैं। अब अंधेरी कोर्ट में हुई सुनवाई में आदिल को कोर्ट ने फिर 20 फरवरी तक पुलिस कस्ट़डी में रखने का आदेश दिया है। राखी के वकील ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हम कई दिनों से प्रयास कर रहे थे और अब आदिल को कोर्ट ने 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है'।
यह भी पढ़ें: मेट्रो में सफर करते दिखे अक्षय-इमरान और दोस्त बनीं राखी-शर्लिन, पढ़ें मनोरजंन जगत की खबरें
यह भी पढ़ें: ‘द रोमैंटिक्स’ से खुला आदि ऋतिक की दोस्ती का राज, कृष 4 में इसलिए टूटी पिता-पुत्र की हिट जोड़ी
यह भी पढ़ें: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान