{"_id":"62d06d9e0fbdf3704e10cf64","slug":"adipurush-director-om-raut-announced-that-film-imax-and-3d-work-begings-in-los-angeles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adipurush: 'आदिपुरुष' के आईमैक्स और 3डी पर लॉस एंजिल्स में शुरू हुआ काम, निर्देशक ने कहा- अब इंतजार नहीं होता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adipurush: 'आदिपुरुष' के आईमैक्स और 3डी पर लॉस एंजिल्स में शुरू हुआ काम, निर्देशक ने कहा- अब इंतजार नहीं होता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में महाकाव्य पर तमाम फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों की कहानी, स्टार कास्ट लुक और राजसी ठाठ बहुत पसंद किया जाता है। इस तरह की बहुत सी फिल्में तो खूब हिट होती हैं, वहीं कई फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं। बॉलीवुड में अगले साल कई जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से एक है ओम राउत की आदिपुरुष। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अब खबर आ रही है कि आदिपुरुष आईमैक्स और 3 डी का काम लॉस एंजिल्स में शुरू हो गया है।
2 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : insta
आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'एक चीज जो हमेशा से मैं अपने आदिपुरुष के फैंस के लिए करना चाहता था...अब उसका समय आ गया है...मुझसे 12 जनवरी 2023 तक का इंतजार नहीं हो रहा है'। बता दें कि आदिपुरुष वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज 3डी में 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म का बजट तकरीबन 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
ओम राउत और उनकी टीम इस फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग काफी पहले खत्म हो गई थी। ये एक 3डी फिल्म है और इसके वीएफएक्स पर काम चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आदिपुरुष के पास फिल्म में 8000 से अधिक वीएफएक्स शॉट होंगे, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : आदिपुरुष
इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लंकापति नरेश रावण का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष में एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहली बार पौराणिक किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। 'आदिपुरुष' का निर्माण भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज द्वारा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।