Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sushant Singh Rajput: Late actor sister Priyanka Singh says in recent interview that her brother death is a conspiracy she alleges Rhea Chakraborty
{"_id":"62d063f2cb2197070d15d16e","slug":"sushant-singh-rajput-late-actor-sister-priyanka-singh-says-in-recent-interview-that-her-brother-death-is-a-conspiracy-she-alleges-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने किया दावा, बोलीं-रिया ने मेरे भाई की जिंदगी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने किया दावा, बोलीं-रिया ने मेरे भाई की जिंदगी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह
- फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को यह दुनिया छोड़े करीब दो साल हो गए हैं। मगर उनकी मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। शुरुआत में यह दावा किया गया था कि अभिनेता ने आत्महत्या की है। मगर, इसके बाद अचानक उनकी मौत की वजह पर सवाल उठने लगे। परिवार ने भी जांच की मांग की और जांच अभी तक जारी है। अभिनेता की मौत आखिर कैसे हुई इस बारे में अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। लेकिन, आए दिन उनके परिवार की तरफ से नए-नए खुलासे होते रहते हैं। अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने दावा किया है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की। इसके अलावा उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 of 4
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अब हाल ही में उनकी बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कई हैरान कर देने वाली बातें कही हैं। उनका दावा है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की। प्रियंका का कहना है कि जब वह उस कमरे में गईं जहां सुशांत की मौत हुई, तभी वह समझ गई थीं कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की है। प्रियंका ने कहा, 'भाई की मौत के बाद जब मैंने पहली बार उसका कमरा, पंखा और बेड की हाइट देखी, तभी समझ गई थी कि उसने आत्महत्या नहीं की है।
3 of 4
प्रियंका सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter, PTI
उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को अच्छी तरह से जानती हैं, वह सुसाइड कर ही नहीं सकता था। साथ ही यह भी कहा कि वह खुद एक क्रिमिनल वकील हैं और जैसे ही उन्होंने अपने भाई का कमरा, पंखा और बेड की हाइट देखी, वो समझ गईं कि इतनी हाइट से सुसाइड हो ही नहीं सकता है। प्रियंका ने कहा, 'मैंने खुद दहेज हत्या और अन्य तरह की क्रिमिनल हत्या वाली बॉडी देखी हैं। ऐसे केस में मृतक की आंखें और जीभ बाहर निकल आती हैं, लेकिन सुशांत के साथ ऐसा नहीं था। सुशांत की डेड बॉडी देखकर शंका हुई थी।' प्रियंका सिंह ने यह भी आरोप लगाए हैं कि सुशांत की मौत के बाद उसके भाई के घर को बदल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने आगे कहा, 'वर्ष 2019 में जब से रिया चक्रवर्ती सुशांत की जिंदगी में आई, तभी से उनका जीवन बर्बाद होने लगा।' प्रियंका ने आगे कहा, 'इसे लेकर पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच अनबन हुई थी। छह दिन के अंदर यह सब घट गया।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि किसी ने मकसद के साथ रिया को सुशांत की जिंदगी में भेजा? इस पर वह बोलीं, 'जी, बिल्कुल।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।