{"_id":"6354b893f3912466df2431d0","slug":"adipurush-new-poster-release-on-prabhas-birthday-kriti-sanon-and-saif-ali-khan-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adipurush New Poster: प्रभास के बर्थडे पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का पोस्टर, हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आए अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adipurush New Poster: प्रभास के बर्थडे पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का पोस्टर, हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आए अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैन इंडिया स्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके को-स्टार, दोस्त और परिवार के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं इस खास मौके पर आदिपुरुष के निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में उनकी एक आकर्षक छवि नजर आ रही है। बता दें कि प्रभास भगवान राम के आदर्श अवतार में नजर आ रहे हैं।
2 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
आदिपुरुष के मेकर्स ने 23 अक्टूबर को प्रभास को जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्टर को साझा किया है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत का कहना है कि प्रभास आज के समय के बहुत ही मेहनती अभिनेताओं में से एक हैं। उनका कहना है कि प्रभास में भगवान राम के दिव्य गुणों की रचना है। बता दें जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ये फिल्म काफी चर्चा में है।
आदिपुरुष का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। कहा गया था कि इस फिल्म के टीजर में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान के लुक, हनुमान जी, भगवान राम और सीता का अशोभनीय चित्रण किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं 'आदिपुरुष' के निर्माता ओम राउत, प्रभास, सैफ अली खान समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : Social Media
आदिपुरुष को इसके वीएफएक्स को लेकर भी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने 'रावण' के लुक को लेकर खूब मजाक उड़ाया है। लोगों का ये भी कहना है कि इस फिल्म में जो वीएफएक्स दिखाया जा रहा है, वह बेहद ही खराब है। वीएफएक्स की तुलना लोगों ने टेंपल रन गेम तक से कर डाली थी। ट्रेलर को मिल रहे नेगेटिव रेस्पॉन्स के बाद ओम राउत ने भी सफाई दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।