सिनेमा जगत में इन दिनों बड़े बजट की फिल्मों का दौर चल रहा है। एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े पर्दे पर रिलीज की जा रही हैं। कभी फिक्शनल तो कभी पीरियड ड्रामा फिल्म्स फैंस के सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जहां इस हफ्ते साउथ के बेहतरीन निर्देशक मणिरत्नम की एतिहासिक फिल्म 'पीएस 1' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, वहीं कल एक और साउथ फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर धमाल मचाने के लिए दर्शकों के बीच आ रहा है। साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का पहला टीजर कल यानी 2 अक्तूबर को दुनिया से सामने आने वाला है।
Adipurush: कल रिलीज होगा प्रभास की आदिपुरुष का टीजर, अयोध्या में जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों 'आदिपुरुष' के टीजर के रिलीज होने का एलान कर दिया गया था। और जैसा की दावा किया गया था कि प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म का टीजर 2 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश स्थित राम जन्मभूमि अयोध्या में रिलीज किया जाएगा। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इस शहर को आदिपुरुष की प्रेरणा भगवान राम का जन्म स्थान माना जाता है इसलिए निर्माताओं ने 'आदिपुरुष' के ट्रेलर का अनावरण इसी पावन धरती से करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं उनका मानना है कि 'आदिपुरुष' का प्रचार यहीं से शुरू करना एक शुभ संकेत होगा। ऐसे में देश के कोने-कोने में फैले प्रभास और कृति के फैंस के साथ-साथ अयोध्या वासी भी बहुत उत्सुक हैं।
Salaar: अब नहीं मिलेगा 'सालार' का कोई अपडेट, प्रभास का वीडियो लीक होने के बाद मेकर्स ने उठाया यह सख्त कदम
अयोध्या में 'आदिपुरुष' के होने वाले इस मेगा ईवेंट के लिए जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। दर्शकों से लेकर वहां का हर निवासी फिल्म की पूरी टीम के साथ भगवान राम के जीवन पर आधारित इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के लिए बहुत उत्साहित हैं। गौरतलब है कि बीते दिन इस महाकाव्य-पौराणिक नाटक 'आदिपुरुष' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें भगवान राम बन प्रभास धनुष बाण पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर को अभिनेता प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। मेकर्स द्वारा यह पोस्टर पांच भाषाओं में जारी किया गया है। पोस्टर जारी करते हुए प्रभास ने लिखा, "मैं इस फिल्म में राघव का किरदार निभा रहा हूं। हैशटैग आदिपुरुष इन अयोध्या, हैशटैग आदिपुरुष टीजर, 2 अक्टूबर को शाम 7.11 बजे रिलीज होगा। वहीं, फिल्म आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"
Bigg Boss 16: उड़ारियां के बाद अब बिग बॉस के घर में बनी फतेह और तेजो की जोड़ी, प्रोमो में दिखा रोमांटिक अंदाज
रामायण पर आधारित महाकाव्य-पौराणिक नाटक 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम यानी आदिपुरुष के किरदार में हैं, वहीं सैफ अली खान लंकापति रावण यानी लंकेश का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इसके साथ ही कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। फिल्म में देवदत्त नागे ने हनुमान और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है। ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है।
PS-1 WorldWide BO Collection: पीएस1 बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर, लेकिन रजनीकांत की दहाड़ के आगे फीके पड़े मणिरत्नम