फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Release Date: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'आदिपुरुष', नई रिलीज डेट का हुआ एलान

Tue, 17 Jan 2023 10:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 17 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Adipurush Release Date Om Raut Prabhas kriti sanon film to come on 16 june 2023 confirmed by disrector
आदिपुरुष - फोटो : social media

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक साउथ अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' की नई रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म का टीजर सामने आते ही पूरे देश में बवाल मच गया था। किसी को भी फिल्म वीएफएक्स से लेकर कलाकारों का लुक पसंद नहीं आया था। ऐसे में मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट को छह महीने के लिए टाल दिया गया था। हालांकि, अब फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।  

Adipurush Release Date Om Raut Prabhas kriti sanon film to come on 16 june 2023 confirmed by disrector
आदिपुरुष - फोटो : social media

दरअसल, आज भगवान राम की गाथा को पर्दे पर लाने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। प्रभास, कृति, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अब 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एलान करने के लिए ओम राउत ने एक श्लोक का इस्तेमाल किया है और इस पोस्टर में नीचे लिखा है कि फिल्म को रिलीज होने में अब महज 150 दिन बचे हैं। 
Faraaz Trailer: ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म फराज का ट्रेलर रिलीज, शशि कपूर के पोते जहान कपूर निभाएंगे लीड रोल

Adipurush Release Date Om Raut Prabhas kriti sanon film to come on 16 june 2023 confirmed by disrector
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

ओम राउत इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, 'राम काम करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। हम प्रभु राम के गुण प्रदान करने में सदैव प्रसन्न रहते हैं। दुनिया 150 दिनों में भारत के कालातीत महाकाव्य की कवाह बेनगी। आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होगी।' आपको बता दें, इस फिल्म के बजट के हिसाब से लोगों को इसके वीएफएक्स बहुत ही खराब लगे थे। लोगों ने 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स से लेकर प्रभास, सनी सिंह, कृति सेनन के साथ ही सैफ अली खान के लुक को भी जमकर ट्रोल किया था। सैफ अली खान की दाढ़ी पर सबसे ज्यादा बवाल हुआ था। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट को इसमें सुधार करने के लिए आगे बढ़ाया गया है। खैर आझ साफ हो गया है कि जल्द ही एक बार फिर श्री राम गाथा हमारे सामने बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।  

View this post on Instagram

A post shared by Om Raut (@omraut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Release Date Om Raut Prabhas kriti sanon film to come on 16 june 2023 confirmed by disrector
फिल्म आदिपुरुष की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान अभिनीत यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'आदिपुरुष' को आईमैक्स 3डी में रिलीज किया जाएगा। 
Photoshoots: जब फोटोशूट के लिए सितारों ने पार कीं सारी हदें, कोई हुआ टॉपलेस तो किसी ने कैमरे के सामने किया किस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed