बीते साल से ही बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक में सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की सरसराहट है। दोनों की शादी पर पिछले काफी समय से हर रोज कुछ न कुछ नया अपडेट सामने आता रहता है। जहां सभी उनकी शादी की खबरों को सुनकर खुश हो जाते हैं, वहीं अक्सर सुनील शेट्टी कुछ ऐसा कह देते हैं जिनसे सभी की उत्सुकता खत्म हो जाती है। लेकिन बीते दिनों आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इस महीने की 23 तारीख को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक अथिया और राहुल या फिर शेट्टी परिवार की ओर से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस खबर में सच्चाई होने के आसार को दर्शा रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है...
Athiya-Kl Rahul: राहुल की दुल्हनिया बनने के लिए अथिया तैयार, तैयारियां शुरू, रोशन हुआ क्रिकेटर का घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते से शायद ही कोई अंजान होगा। दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी की खबरें बॉलीवुड गलियारों में आम हैं और अब सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसा सामने आया है, जिसे देख कपल के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम के एक पैपराजी अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो केएल राहुल के घर के बाहर की है। ऐसे में अब केएल राहुल के घर की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें उनके घर की बिल्डिंग लाइट्स से सजी हुई दिख रही है।
Filmy Wrap: 'भोला' के लुक पर तब्बू हुईं ट्रोल और सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
वायरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में केएल राहुल के घर की पूरी बिल्डिंग सजी हुई नजर आ रही है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने घर पर राहुल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।' हालांकि, बिल्डिंग के गार्ड ने दावा किया है कि यह सजावट 13वीं मंजिल पर होने वाली एक और शादी के लिए की जा रही है। लेकिन एक बार फिर इस वीडियो के सामने आते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि केएल राहुल और अथिया की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वीडियो पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक सुनील शेट्टी का फार्महाउस भी सजाया गया है।
Pathaan: शाहरुख, कार्तिक के लिए अब तक अनलकी रही गणतंत्र दिवस की रिलीज, देखिए किसे मिली इस हफ्ते हिट की सौगात
अथिया और केएल राहुल सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों दुबई में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। इसकी भी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। ऐसे में सभी फैंस उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। ऐसे में यह वीडियो लोगों की उत्सुकता बढ़ाने का काम कर रहा है। इसके साथ ही पिछले दिनों खबर सामने आई थी केएल राहुल 23 जनवरी को अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि शादी के बाद इनका ग्रैंड रिसेप्शन अप्रैल में होगा। ये एक प्राइवेट फंक्शन की तरह होगा, जिसमें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा रिसेप्शन में सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
Bholaa: 'भोला' का पोस्टर जारी होने के बाद जमकर ट्रोल हो रहीं तब्बू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह