सिनेमा की इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई हंगामा...विवाद.. से लेकर पार्टी तक होती ही रहती है। ऐसे में सिनेप्रेमी इस सितारों की इस दुनिया के पल-पल का अपडेट रखना चाहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई सिने जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap: 'भोला' के लुक पर तब्बू हुईं ट्रोल और सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने निकाह का वीडियो साझा कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि इसके बाद आदिल ने शादी से इनकार कर दिया था और ऐसे में राखी काफी परेशान थीं। वहीं, अब आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राखी के साथ शादी की बात कबूल कर ली है। लेकिन एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी शादी बचाने के पीछे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का हाथ है।
Rakhi Sawant-Adil: सलमान खान ने बचाई राखी और आदिल की टूटती हुई शादी, एक्ट्रेस बोलीं- भाई ने मेरा घर बसा दिया
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी पल्लवी जोशी भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं, हैदराबाद में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गईं और उन्हें चोट लग गईं। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी ने आउट ऑफ कंट्रोल होकर एक्ट्रेस को टक्कर मार दी।
Pallavi Joshi: शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुईं पल्लवी, जानिए अब कैसी है विवेक अग्निहोत्री की पत्नी की हालत
शाहरुख खान जल्द ही 'पठान' के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं। पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर किंग खान को देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए यशराज स्टूडियो में एक प्राइवेट स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान शाहरुख ने सुहाना, आर्यन और पत्नी गौरी के साथ फिल्म देखी। 'पठान' देखने के बाद सभी के चेहरे पर बाहर निकलते हुए मुस्कान भी देखने को मिले।
Pathaan: शाहरुख खान ने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुस्कुराते हुए बाहर आए सुहाना और आर्यन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो काफी लाइमलाट में रहती हैं। अक्सर उनके नाम से कोई न सुर्खियां चलती ही रहती हैं। लेकिन फिलहाल अभिनेत्री कोर्ट के नोटिस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय को बकाया टैक्स न जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स को मद्देनजर रखते हुए नासिक के तसलीदार ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है।
Aishwarya Rai Bachchan: मुश्किल में फंसीं ऐश्वर्या राय, बकाया टैक्स भरने को लेकर जारी किया गया नोटिस