फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: शाहरुख, कार्तिक के लिए अब तक अनलकी रही गणतंत्र दिवस की रिलीज, देखिए किसे मिली इस हफ्ते हिट की सौगात

Tue, 17 Jan 2023 07:42 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 17 Jan 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Top 10 hindi films released on republic day padmavat race 3 raees thackrey pathaan Bollywood news in hindi
शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल के पहले महीने के आखिरी शुक्रवार पर सितारे दिलो जान से फिदा रहते हैं। जिनकी फिल्में क्रिसमस वाले शुक्रवार से चूकती हैं, वे सीधे गणतंत्र दिवस वाला हफ्ता पकड़ने की कोशिश करतें हैं। और, इस बार तो मौसम एक दिन पहले से ही बिगड़ने वाला है क्योंकि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बुधवार को ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। शाहरुख और दीपिका दोनों के लिए ये दिन बहुत कांटे का है। 25 जनवरी का दिन दीपिका पादुकोण के लिए पहले लकी साबित हो चुका है, हालांकि शाहरुख के सितारे इस बार किस चाल चलेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट आने में अभी देर है, तब तक के लिए चलिए आपको बताते हैं उन 10 फिल्मों के बारे में जो गणतंत्र दिवस वाले हफ्ते में रिलीज हुईं...

Top 10 hindi films released on republic day padmavat race 3 raees thackrey pathaan Bollywood news in hindi
मणिकर्णिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मणिकर्णिका (25 जनवरी 2019)
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका' में कंगना रणौत ने लक्ष्मी बाई का किरदार निभाने के साथ साथ इसे निर्देशित भी किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 92.19 करोड़ रुपये कमा सकी इस फिल्म के बाद से ही कंगना रणौत का करियर डांवाडोल रहा है। इन दिनों वह फिल्म 'इमरजेंसी' के निर्देशन में व्यस्त हैं और इसमें इंदिरा गांधी का किरदार भी निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'भोला' का पोस्टर जारी होने के बाद जमकर ट्रोल हो रहीं तब्बू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Top 10 hindi films released on republic day padmavat race 3 raees thackrey pathaan Bollywood news in hindi
ठाकरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ठाकरे (25 जनवरी 2019)
शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शीर्षक किरदार निभाया। ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे के किरदार में अमृता राव थीं। शिवसेना नेता संजय राउत ने बतौर निर्माता ये फिल्म बनाई थी। और इसका लेखन, निर्देशन किया अभिजीत पानसे ने। फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में एक साथ रिलीज हुई फिल्म 'ठाकरे' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 18.19 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: मुंह के बल गिरने से बाल-बाल बचीं रिया चक्रवर्ती, पलटकर पैपराजी पर भड़कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 hindi films released on republic day padmavat race 3 raees thackrey pathaan Bollywood news in hindi
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पद्मावत (25 जनवरी 2018)
निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई और दर्शकों के दिल जीतने में कामयाब रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 302 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिकाएं थी।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर का ये लकी नंबर आया सामने, अगली फिल्म के लिए अभी से बन रहा खास कनेक्शन

विज्ञापन
Top 10 hindi films released on republic day padmavat race 3 raees thackrey pathaan Bollywood news in hindi
काबिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काबिल (25 जनवरी 2017)
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म 'काबिल' प्रेम, बलात्कार और बदले की कहानी है। फिल्म में नायक और नायिका दोनों दृष्टिहीन होते हैं। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता ऋतिक के पिता राकेश रोशन ही थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया और करीब 103.84 करोड़ रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें: सुशांत की मौत के बाद सोनू के बयान पर मचा था बवाल, भूषण को बचाने दिव्या ने संभाली थी कमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed