हिंदी सिनेमा का एक और सितारा अंक ज्योतिष की तरफ बढ़ चला है। अक्षय कुमार के अपने हर काम को 9 (नौ) के अंक के साथ जोड़ने के बाद अब खबर है कि अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म का हर काम 8 (आठ) के अंक के साथ जोड़कर करने वाले हैं। रणबीर की ये नई फिल्म बनी है निर्देशक लव रंजन की निगरानी में और इसमें अपनी हीरोइन श्रद्धा कपूर से वह कहते दिखने वाले हैं, ‘तू झूठी मैं मक्कार’! अपने दादा राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ के पोस्टर की तर्ज पर ही उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्टर बनाया और अब इस फिल्म का नया पोस्टर भी वह कुछ अतरंगी तरीके से अपने चाहने वालों के सामने लाने वाले हैं।
Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर का ये लकी नंबर आया सामने, अगली फिल्म के लिए अभी से बन रहा खास कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण व जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ के साथ सिनेमाघरों में पहुंचेगा, लेकिन इसके पहले इसके सोशल मीडिया मसलन यूट्यूब, फेसबुक आदि पर रिलीज की मुहूर्त निकल चुका है। फिल्म के साथ आठ का जो नया फंडा जुड़ा है, उसका राज भी किसी को पता नहीं चल रहा है। रणबीर का जन्म 28 सितंबर का है, इस लिहाज से उनका लकी नंबर 1 होना चाहिए। लेकिन, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का हर पोस्टर या वीडियो अब किसी ऐसी तारीख को ही सामने आएगा जिसका योग आठ हो।
इसे भी पढ़ें- Vivaad Bollywood Ke: सुशांत की मौत के बाद सोनू के बयान पर मचा था बवाल, भूषण को बचाने दिव्या ने संभाली थी कमान
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज की तारीख 8 मार्च पहले ही तय हो चुकी है। होली पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणबीर कपूर अरसे बाद मस्ती और रोमांस करते नजर आएंगे। रोमांटिक कॉमेडी में लोगों ने उन्हें प्यार भी बहुत दिया है और निर्देशक लव रंजन ने इस फिल्म को बनाया भी बताते हैं कि कुछ इस तरह है जिससे वैलेंटाइंस डे से बना माहौल होली के कम से कम महीने भर और आगे रंग गुलाल उड़ाता रहे। फिल्म से जुड़े सूत्र तो ये भी बता रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर सुबह आठ बजे रिलीज होगा।
हिंदी सिनेमा में अंक ज्योतिष पर भरोसा करने वाले सितारे अनगिनत है। प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सारे पोस्टर, टीजर, ट्रेलर सब या तो सुबह सात बजकर दो मिनट पर जारी हुए या फिर शाम को इसी समय। फिल्म का भविष्य अभी तो सितारों की ग्रहचाल में कैद है लेकिन इस अंक ज्योतिष ने फिल्म को खास फायदा पहुंचाया नहीं। यही हाल अक्षय कुमार का है, उनकी फिल्मों का इन दिनों जो हाल है, वह किसी से छुपा नहीं है। लंबे अरसे तक नौ के अंक पर अटके रहे अक्षय के बारे में बताते हैं कि अब जाकर वह धीरे धीरे इस अंक से दूर होने को तैयार हुए हैं। उनकी अगली फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।