फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: फिल्मी सितारों के लिए रखी गई 'आदिपुरुष' की स्पेशल स्क्रीनिंग, खूबसूरत अंदाज में दिखीं कृति सेनन

Fri, 16 Jun 2023 08:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Jun 2023 08:58 AM IST
विज्ञापन
adipurush special screening kriti sanon and other celebs attend prabhas saif ali khan film
आदिपुरुष स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष आज यानि 16 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज से ही दर्शकों के विरोध का सामना कर रही है। पहली बार रिलीज किए गए टीजर में हनुमान जी को चमड़ा पहनाने से लेकर नए ट्रेलर में सीताहरण के सीन्स को गलत तरीके से दिखाने तक फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा है। बीते दिन फिल्म रिलीज होने से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान सिनेमा के तमाम सितारों ने शिरकत की। 

adipurush special screening kriti sanon and other celebs attend prabhas saif ali khan film
आदिपुरुष स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष को जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में हिट करने के लिए सेट किया गया था, लेकिन कुछ बदलाव के कारण फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। बीते दिन आदिपुरुष की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपने परिवार के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। वहीं फिल्म के लीड एक्टर प्रभास और फिल्म में लंकेश की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए । 


इसे भी पढ़ें- Imtiaz Ali Birthday: इस पाकिस्तानी हसीना के प्यार में कैद थे इम्तियाज अली, फिर क्यों मुकम्मल न हो सका प्यार?
adipurush special screening kriti sanon and other celebs attend prabhas saif ali khan film
आदिपुरुष स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष की स्क्रीनिंग में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन पीकॉक ब्लू कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज, स्ट्रेट हेयरडू और हेवी मेकअप के साथ पूरा किया। अभिनेत्री के साथ उनके माता-पिता, राहुल सनन और गीता सनन, उनकी छोटी बहन नूपुर सनन और उनके प्रेमी स्टेबिन बेन भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush special screening kriti sanon and other celebs attend prabhas saif ali khan film
आदिपुरुष स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में इसके लिए कमाई करने की राह भी लंबी होगी। भारत के तमाम थियटरों में तो ये फिल्म रिलीज हो ही रही है, साथ ही विदेशों में भी आदिपुरुष रिलीज हो रही है। इसकी कमाई के आंकड़े अभी से अच्छे हैं। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक में राघव, जानकी और रावण के दीदार फैंस को हो चुके हैं। फिल्म के पहले टीजर को एनिमेटेड कहकर इसे ट्रोल किया गया था। इसके बाद आदिपुरुष की रिलीज को टालकर इसके वीएफएक्स पर दोबारा काम किया गया। 

विज्ञापन
adipurush special screening kriti sanon and other celebs attend prabhas saif ali khan film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म आदिपुरुष की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो प्रभास राम के किरदार में सैफ अली खान लंकेश और कृति सेनन सीता के रोल में हैं। ओम राउत के निर्देशन में फिल्म में लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह, हनुमान के रूप में देवदत्त नागे दिखाई देने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed