फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Trailer Launch: कृति ने सुनाई राम की कथा में जानकी की जयगाथा, प्रभास ने ओम राउत का जताया आभार

Tue, 09 May 2023 05:52 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 09 May 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Adipurush Trailer Launch Kriti Sanon Om Raut Prabhas Saif Ali Khan Devdatta Nage
‘आदिपुरुष’, ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
भगवा परचमों के बीच यहां मुंबई में मंगलवार को हुए फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं कृति सैनन बहुत भावुक नजर आईं। अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई दोहरी पहराव वाली साड़ी पहने कृति ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा है लेकिन जानकी की जिस बात ने उनको सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह था राघव के प्रति उनका ये दृढ़ विश्वास कि वह उन्हें लेने जरूर आएंगे। इस मौके पर फिल्म में राम बने प्रभास ने अपनी बात सिर्फ दो वाक्यों में पूरी की और इस चरित्र को निभाने का मौका देने के लिए फिल्म के निर्देशक ओम राउत का आभार जताया।

 
Adipurush Trailer Launch Kriti Sanon Om Raut Prabhas Saif Ali Khan Devdatta Nage
‘आदिपुरुष’, ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्च पर इसमें रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान को छोड़कर फिल्म के तकरीबन सारे कलाकार और तकनीशियन मौजूद रहे। सबने फिल्म निर्माण को लेकर अपने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कृति सैनन ने कहा कि जानकी का यह विश्वास कि उन्हें लेने राघव जरूर आएंगे, कहानी का सबसे भाव विह्वल कर देने वाला दृश्य रहा है। कृति कहती हैं, ‘मैंने पूरी ईमानदारी से इस चरित्र को अपना सब कुछ दिया है। बाकी वह भगवान है। हम इंसान हैं। अगर कुछ भूल चूक हो गई हो तो कृपया माफ कर दीजिएगा।’
 
Adipurush Trailer Launch Kriti Sanon Om Raut Prabhas Saif Ali Khan Devdatta Nage
‘आदिपुरुष’, ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान आदि अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज होने जा रही है। पहले ये फिल्म पिछले साल 11 अगस्त को रिलीज होनी प्रस्तावित थी लेकिन आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज और फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद इसकी रिलीज आगे खिसका दी गई थी। फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर 13 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Trailer Launch Kriti Sanon Om Raut Prabhas Saif Ali Khan Devdatta Nage
‘आदिपुरुष’, ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

इस दौरान फिल्म में भगवान श्री राम का चरित्र निभा रहे प्रभास ने अपना क्रम आने पर पूरी बात सिर्फ दो वाक्यों में कही। प्रभास ने कहा, ‘ओम आपका धन्यवाद कि आपने मुझे यह मौका दिया। हमने ये फिल्म बहुत ही प्रेम और सम्मान के साथ बनाई है। उम्मीद है दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी। धन्यवाद, लव यू!’ इस संक्षिप्त उद्बोधन के समाप्त होते ही कृति सैनन ने प्रभास के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म में अपने चरित्र राम की तरह ही प्रभास निजी जीवन में भी बहुत ही सहज और सरल व्यक्ति हैं। और, यह सहजता ही उनकी थाती है।

विज्ञापन
Adipurush Trailer Launch Kriti Sanon Om Raut Prabhas Saif Ali Khan Devdatta Nage
‘आदिपुरुष’, ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सीता का चरित्र निभाने और इस चरित्र के लिए अपना चुनाव किए जाने को लेकर कृति काफी कृतज्ञ नजर आईं। फिल्म के निर्देशक ओम राउत के प्रति इसके लिए अपना आभार प्रकट करते हुए कृति ने कहा, ‘मुझमें ये विश्वास रखने के लिए धन्यवाद। कोई भी कलाकार अपने जीवन काल में ऐसे मौके बिरले ही पाता है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। मैंने इस चरित्र को निभाने में पूरी ईमानदारी, विश्वास और सम्मान बरता है। मुझे इस चरित्र में पहले से ही विश्वास रहा और फिल्म की शूटिंग के दौरान जैसे जैसे मैं इस चरित्र को समझती गई, ये विश्वास लगातार और बढ़ता ही गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed