फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ के इस दृश्य की हो रही ‘कामसूत्र’ से तुलना, जानिए 10 किरदारों की पूरी रामकथा

Tue, 20 Jun 2023 08:01 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Adipurush Vibhishan wife actress Tripti drop her pallu 3D interesting revelation about 9 supporting characters
'आदिपुरुष' में तृप्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'आदिपुरुष' में वैसे तो बहुत सारी बातें दर्शकों को अच्छी नहीं लगी हैं लेकिन इनमें से भी एक दृश्य को लेकर निर्देशक ओम राउत की सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है और वह दृश्य है राम के शिविर में पहुंची विभीषण की पत्नी का अंग प्रदर्शन। फिल्म के एक दृश्य में विभीषण की पत्नी बनी अभिनेत्री ने जिस  कैमरे के सामने पल्लू गिराकर उठाया है, उसके चलते इस दृश्य की तुलना सोशल मीडिया पर लोग फिल्म ‘कामसूत्र’ के दृश्य से कर रहे हैं। फिल्म में विभीषण की पत्नी सरमा का ये किरदार हिंदी सिनेमा में पहली बार काम कर रहीं मराठी अभिनेत्री तृप्ति ने निभाया है। आइए जानते हैं, फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रामायण के चर्चित किरदार करने वाले ऐसे ही 10 कलाकारों के बारे में...

Adipurush Vibhishan wife actress Tripti drop her pallu 3D interesting revelation about 9 supporting characters
कृष्णा कोटियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृष्णा कोटियन (दशरथ) 

अभिनेता कृष्णा कोटियन ने 'आदिपुरुष' में दशरथ का किरदार निभाया है। कृष्णा कोटियन ने 51 साल की उम्र में रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' से फिल्मों में डेब्यू किया। कृष्णा कोटियन अब तक 'फिजिक्स वल्लाह', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'रॉकेट बॉयज' जैसी वेब सीरीज और 'दृश्यम 2', 'सिर्फ एक बंदा काफी' है आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले कृष्णा कोटियन कई बड़ी कंपनियों में सीओओ रह चुके हैं।

Adipurush Vibhishan wife actress Tripti drop her pallu 3D interesting revelation about 9 supporting characters
वत्सल सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वत्सल सेठ (इंद्रजीत) 
फिल्म 'आदिपुरुष' में वत्सल सेठ ने इंद्रजीत यानी मेघनाद की भूमिका निभाई है। वत्सल सेठ ने साल 2004 में अजय देवगन की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' के जरिए हिंदी सिनेमा में आयशा टाकिया के साथ डेब्यू किया था। छोटे पर्दे के धारावाहिकों 'एक हसीना थी',  'हासिल', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' आदि में काम कर चुके वत्सल सेठ ने अभिनेत्री इशिता दत्ता से 28 नवंबर 2017 में शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Vibhishan wife actress Tripti drop her pallu 3D interesting revelation about 9 supporting characters
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनल चौहान (मंदोदरी)  
अभिनेत्री सोनल चौहान ने फिल्म 'आदिपुरुष' में मंदोदरी का किरदार निभाया है। हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में छोटी सी भूमिका में नजर आई सोनल को मुकेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत' में बड़ा मौका मिला। इस फिल्म में वह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आई। इस फिल्म के अलावा वह 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और 'पलटन' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनल चौहान ज्यादातर साउथ की फिल्मों में काम करती हैं और फिल्म ‘आदिपुरुष’ में मिले इस मौके को लेकर वह काफी उत्साहित रही हैं।

विज्ञापन
Adipurush Vibhishan wife actress Tripti drop her pallu 3D interesting revelation about 9 supporting characters
सिद्धांत कार्णिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धांत कार्णिक (विभीषण )  
अभिनेता सिद्धांत कार्णिक ने फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के भाई विभीषण की भूमिका निभाई है। सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत स्टार वन के शो 'रीमिक्स' से साल 2004 से की। 'झूम जिया रे', 'माही वे', 'रिश्ता डॉट कॉम', 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुके सिद्धांत कार्णिक 'ये है मेरा इंडिया', 'ब्लू अरेंज,' 'लफंगे परिंदे', 'सुनो अमाया' फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। साल 2020 में रिलीज अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'थप्पड़' में विशाल सभरवाल की भूमिका ने सिद्धांत कार्णिक को अच्छी खासी पहचान दिलाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed