पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'आदिपुरुष' में हनुमान के ऐसे डायलॉग्स जानबूझकर लिखे गए, विवाद पर लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान

Sat, 17 Jun 2023 11:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Jun 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Adipurush: writer manoj muntashir gives reaction on hanuman controversial dialogue in prabhas kriti sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुपरस्टार प्रभास, अभिनेत्री कृति सेनन और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' शुक्रवार, 16 जून को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं, लेकिन वहीं इस फिल्म के किरदारों के डायलॉग फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आए, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स मेकर्स को ट्रोल करने लगे। यह फिल्म रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। 'आदिपुरुष' में भगवान हनुमान के डायलॉग को लेकर बवाल मचा हुआ है, जिस पर अब डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने सफाई पेश की है।

Adipurush: writer manoj muntashir gives reaction on hanuman controversial dialogue in prabhas kriti sanon
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, 'आदिपुरुष' में 'हनुमान' के डायलॉग पर हुए विवाद पर मनोज मुंतशिर ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि उन्होंने ऐसा डायलॉग क्यों लिखा? मनोज मुंतशिर का कहना है कि जिस डायलॉग को लेकर हल्ला हो रहा है, उन्हें जानबूझकर ऐसा लिखा गया है, जिससे आजकल के लोग उससे जुड़ सकें।

Shahid Kapoor: दक्षिण भारतीय दर्शकों पर टिप्पणी के बाद शाहिद कपूर ने दी सफाई, कह डाली यह बड़ी बात

Adipurush: writer manoj muntashir gives reaction on hanuman controversial dialogue in prabhas kriti sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि सिर्फ हनुमान जी की बात क्यों हो रही है। मुझे लगता है अगर बात होनी चाहिए तो हमें भगवान श्रीराम के जो संवाद है, उनके बारे में भी बात करनी चाहिए। हमें जो मां सीता के संवाद है, जहां वह रावण की अशोक वाटिका में बैठकर चुनौती देती हैं कि रावण तेरी लंका में अभी इतना सोना नहीं है कि जानकी का प्रेम खरीद सके। इसके बारे में बात क्यों नहीं हो रही है।

Sona Mohapatra: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं सोना मोहापात्रा, इन विवादों से रहा गहरा नाता


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush: writer manoj muntashir gives reaction on hanuman controversial dialogue in prabhas kriti sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज मुंतशिर ने कहा कि ये डायलॉग जानबूझ कर लिखे गए हैं। इसमें कोई गलती नहीं है। बजरंग बली के डायलॉग एक प्रक्रिया से गुजरे हैं, हमने इन्हें बहुत सिंपल रखा है। एक फिल्म में कई किरदार हैं तो हर कोई एक भाषा में नहीं बात कर सकता है, ऐसे में कुछ अलग होना जरूरी है, इसलिए इसे इस तरह से लिखा गया।

Sunny Deol: बेटे के संगीत में 'तारा सिंह' बनकर पहुंचे सनी देओल, 'गदर 2' का लुक देख लोगों ने किया ट्रोल


 
विज्ञापन
Adipurush: writer manoj muntashir gives reaction on hanuman controversial dialogue in prabhas kriti sanon
आदिपुरुष - फोटो : social media

मनोज मुंतशिर ने सफाई पेश करते हुए कहा कि हम रामायण को कैसे जानते हैं? हमारे यहां कथा वाचन की भी परंपरा है। रामायण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। अखंड पाठ होता है, कथा वाचक होते हैं, मैं एक छोटे से गांव से आया हूं, हमारे यहां दादी-नानी जब कथा सुनाती थीं तो उसी भाषा में सुनाती थीं। यह जो डायलॉग, जिसका जिक्र किया, इस देश के बड़े-बड़े संत, इस देश के बड़े-बड़े कथावाचक ऐसे ही बोलते हैं, जैसे मैंने लिखा है। मैं पहला नहीं हूं, जिसने इस तरह के डायलॉग लिखे हैं। यह पहले से ही हैं।

Jaya Prada: जया प्रदा को नहीं जंचा 'आदिपुरुष' में बजरंगबली का किरदार? कही यह बात


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed