फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 की उम्र में इस एक्टर को डेट करने लगी थीं ये हीरोइन, राजा-महाराजा के खानदान से रखती हैं ताल्लुक

Sun, 28 Oct 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari birthday special unknown facts about her life
Aditi Rao Hydari - फोटो : twitter

बला की खूबसूरत अदिति राव हैदरी 28 अक्तूबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। अदिति बॉलीवुड की वह अदाकारा है जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। तो चलिए आज आपको अदिति की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताते हैं।



 

Aditi Rao Hydari birthday special unknown facts about her life
अदिति राव हैदरी - फोटो : File Photo

अदिति राव हैदरी को फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं। इस लंबे सफर में अदिति ने 'दिल्ली 6' में अविवाहित महिला का किरदार से लेकर 'पद्मावत' फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुन्निसा का किरदार भी निभाया। इसके साथ ही 'ये साली जिंदगी', 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क', 'मर्डर 3' और 'खूबसूरत' फिल्मों में भी वह नजर आईं। इन सभी फिल्मों में से कुछ फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई तो कुछ बुरी तरह से पिट गईं।

Aditi Rao Hydari birthday special unknown facts about her life
aditi rao hydari - फोटो : File Photo

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अदिति राजा-महाराजा खानदान से ताल्लुक रखती हैं। अदिति के परदादा अकबर हैदरी अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। इसके साथ ही अदिति मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। जो असम के राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari birthday special unknown facts about her life
Aditi Rao Hydari - फोटो : twitter

अदिति राव हैदरी ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने 6 साल ती उम्र से ही इसकी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। अदिति की जितनी प्रोफेशनल जिंदगी चर्चा में रही उतनी ही निजी जिंदगी भी। जानकारी के मुताबिक अदिति ने महज 21 साल की उम्र में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से साल 2007 में शादी कर ली थी। इस शादी को अदिति ने कुछ वक्त तक लोगों से छिपाए रखा। हालांकि साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान अदिति ने शादी की बात कबूली।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari birthday special unknown facts about her life
Aditi Rao Hydari - फोटो : File Photo

इस इंटरव्यू के दौरान अदिति ने यह भी बताया कि वह अब पति से अलग हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति 17 साल की उम्र में डेट करने लगी थीं। एक इंटरव्यू में अदिति ने पिता एहसान हैदरी से अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। अदिति ने बताया था कि उनके पैरेंट्स की लव मैरिज हुई थी। जब वो 2 साल की थीं तो दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद वह अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका थीं। रोज सुबह अदिति तानपुरा की आवाज से उठती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed