{"_id":"5b5ff30f4f1c1b52748b7da5","slug":"aditi-rao-hydari-speak-up-about-casting-coush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच पर 'पद्मावत' की एक्ट्रेस बोली- 'मैं कई दिनों तक रोती रही, 8 महीने तक नहीं मिला काम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच पर 'पद्मावत' की एक्ट्रेस बोली- 'मैं कई दिनों तक रोती रही, 8 महीने तक नहीं मिला काम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से कास्टिंग काउच से जूझती आ रहीं हीरोइनों ने अब उनके खिलाफ आवाज उठानी शुरू की है । हाल ही में 'पद्मावत' में मेहरूनिसा का किरदार निभाने वाली अदिति राव हैदरी ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया ।
2 of 5
अदिति राव हैदरी
अदिति के अनुसार, स्ट्रगल के दौरान उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा । एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया, 'मैं जब मुंबई आई थी तो मुझे 4 महीने में ही काम मिल गया था । लेकिन इसके बाद मुझे कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा ।'
3 of 5
अदिति राव हैदरी
'कास्टिंग काउच के चलते मुझे कई फिल्मों को मना करना पड़ा था। मुझे 8 महीने तक काम नहीं मिला था। लेकिन, मैं इन सब चीजों से टूटी नहीं बल्कि और मजबूत होकर उभरी हूं। मैं कई दिनों तक रोती रही। मुझे इस बात की हैरानी थी कि कोई मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कैसे हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदिति राव हैदरी
अदिति के लिए साल 2013 काफी मुश्किलों भरा रहा था । उन्होंने बताया, 'इसी साल मैंने अपने पिता को खो दिया था । फिर 2014 में चीजें पटरी पर आने लगी थीं । मैं कास्टिंग काउच के अलावा इस बात से भी अपसेट थी कि लड़कियों से लोग किस तरह से पेश आते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
अदिति राव हैदरी
अदिति कहती हैं कि उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री में पावर के मिसयूज के खिलाफ आवाज उठाई है । लेकिन कभी किसी का नाम नहीं लिया । बता दें कि अदिति को फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल हो चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'ये साली जिंदगी' से डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।