{"_id":"6724d671e6a29b73830af61f","slug":"aditi-rao-hydari-with-husband-siddharth-shared-wedding-ceremony-photos-featuring-kamal-haasan-and-mani-ratnam-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditi Rao Hydari: अदिति राव ने पति संग साझा की शादी की रस्मों की तस्वीरें, कमल हसन और मणिरत्नम भी आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditi Rao Hydari: अदिति राव ने पति संग साझा की शादी की रस्मों की तस्वीरें, कमल हसन और मणिरत्नम भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:54 PM IST
सार
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति सिद्धार्थ संग रजिस्टर मैरिज की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ अभिनेता कमल हसन और निर्देशक मणिरत्नम भी इन तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री अदिति राव हैदी और उनके पति सिद्धार्थ ने धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया। पहली दिवाली पर कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने बताया कि शादी के समारोह के दौरान की कुछ खास तस्वीरें हैं। इस पोस्ट के जरिए मणिरत्नम, सुहासिनी मणिरत्नम, कमल हासन, लीला सैमसन और कई अन्य लोगों को धन्यवाद दिया। इन तस्वीरों में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ रजिस्ट्री में हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें साझा कर कही ये बात
इस साल हमें बहुत सारा आशीर्वाद मिला है। हमारी शादी के बहुत ही खास अवसर पर हमें कई लोगों का साथ और भरोसा मिला। हमें इस खास दिन पर हमारे माता पिता, गुरु और मार्गदर्शकों का साथ मिला। इन सभी खास लोगों की मौजदूगी में न हम सिर्फ बड़े हुए बल्कि उन्होंने हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और इसमें पूरा मार्गदर्शन भी दिया।
16 सितंबर को हुई थी शादी
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को तेलंगाना के एक मंदिर में पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। शादी में अदिति बहुत ही साधारण तरीके से तैयार हुई थीं। दोनों करीब तीन साल से रिलेशनशिप में रहे।
हाल ही में मनाया जन्मदिन
अभिनेता सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अदिति के जन्मदिन पर उनकी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर अदिति की थी जिसमें वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ में छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। दूसरी सिद्धार्थ की तस्वीर थी, जिसमें वह उन्हें अपनी बाहों में पकड़े हुए थे, उनकी आंखें बंद थीं और अदिति कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही थीं।
हीरामंडी में आईं थीं नजर
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी संजय लीला भंसाली की ओटीटी सीरीज हीरामंडी में नजर आईं थीं। इस सीरीज में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। साथ ही गजगामिनी वॉॉक को भी प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।