फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chulbul Pandey: 'सिंघम अगेन' में फैंस को कैसे लगे चुलबुल पांडे? सोशल मीडिया पर ऐसी मिल रही प्रतिक्रिया

Fri, 01 Nov 2024 06:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 01 Nov 2024 06:33 PM IST
सार

सिंघम अगेन रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान की भी एक छोटी सी झलक लोगों को देखने को मिली है। अपने पसंदीदा सितारे को महज कुछ सेकंड के लिए ही देखने के बावजूद फैंस खुशी से फूल नहीं समा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Singham Again Salman Khan aka Chulbul Pandey Cameo Fans Reaction on Social Media
सिंघम अगेन - फोटो : एक्स

लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम रिटर्न्स ने आखिरकार बड़े परदे पर दस्तक दे दी। फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर के साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने दर्शकों को एक बड़ा तोहफा भी दिया है। 

Singham Again Salman Khan aka Chulbul Pandey Cameo Fans Reaction on Social Media
सलमान खान - फोटो : ANI
सिंघम अगेन में दिखे सलमान 

फिल्म में सलमान खान भी चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आए हैं। बड़े परदे पर भाईजान को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Singham Again Salman Khan aka Chulbul Pandey Cameo Fans Reaction on Social Media
अजय देवगन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया
बदले हुए लुक में दिखे चुलबुल पांडे

सलमान इस फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में नजर आए हैं। विशिष्ट भूमिका में देखकर फैंस अभिनेता की उपस्थिति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म में चुलबुल पांडे का लुक काफी ज्यादा बदला हुआ नजर आ रहा है। दबंग फ्रेंचाइजी में मूंछों के साथ नजर आने वाले सलमान इस फिल्म में दाढ़ी के साथ भी दिखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Salman Khan aka Chulbul Pandey Cameo Fans Reaction on Social Media
सिंघम अगेन-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोग दे रहे तरह तरह की प्रतिक्रियाएं

अपने पसंदीदा अभिनेता को सिंघम अगेन में देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पोस्ट के  जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "चुलबुल पांडे वापस आ गए हैं। दिवाली का सबसे बड़ा धमाका।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे...पैसा वसूल"। एक तीसरे प्रशंसक ने लिखा, "मिशन चुलबुल सिंघम जल्द ही आने वाला है।" 
Darshan Thoogudeepa: जमानत मिलने के बाद पत्नी विजयलक्ष्मी के घर पहुंचे अभिनेता दर्शन, बेटे का मनाया जन्मदिन



विज्ञापन
Singham Again Salman Khan aka Chulbul Pandey Cameo Fans Reaction on Social Media
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म

सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी फिल्म रोहित शेट्टी बना चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला है। बॉक्स ऑफिस पर भी इन सभी फिल्मों ने जमकर कमाई भी की है। 
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथा साझा की खास तस्वीरें, फैंस बोले- सैफ और अमृता वर्जन 2.0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed