{"_id":"672499a48a439b0ebc0de9ca","slug":"kartik-aaryan-at-siddhivinayak-temple-to-seek-blessings-for-his-movie-bhool-bhulaiyaa-3-video-inside-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: बॉक्स ऑफिस की अग्नि परीक्षा के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: बॉक्स ऑफिस की अग्नि परीक्षा के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 01 Nov 2024 02:34 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसी बीच अभिनेता सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन बप्पा में गहरी श्रद्धा रखते हैं और किसी भी शुभ काम को शुरू करते वक्त सिद्धिविनायक बाबा के दर्शन जरूर करते हैं। आज, 1 नवंबर को अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इसी बीच कार्तिक अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सिद्धिविनायक मंदिर जा पहुंचे हैं। अभिनेता ने बप्पा का आशीर्वाद लिया है और फिल्म की सफलता की कामना की है।
2 of 5
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धिविनायक मंदिर में लगाई हाजिरी
कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 3' की रिलीज पर सिद्धिविनायक मंदिर में हाजिरी लगाई। इस दौरान वह सफेद रंग की शर्ट और जींस में हमेशा की तरह बेहद स्मार्ट लगे। अभिनेता ने लाल और पीले रंग की चुन्नी भी ले रखी थी, जिस पर श्वोक लिखे हुए थे।
3 of 5
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशंसकों को भी नहीं किया निराश
कार्तिक आर्यन ने भीड़ के बीच बप्पा का आशीर्वाद लिया और प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया। अभिनेता एक-एक कर प्रशंसकों के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए। साथ ही एक फैन के जन्मदिन को भी खास बना दिया। कार्तिक ने फैन का हाथ पकड़कर केक कटवाया।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन से है कार्तिक की टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म का टकराव रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' से है। हालांकि, दोनों फिल्मों का जॉनर बिल्कुल अलग है। जहां कार्तिक की फिल्म हॉरर-कॉमेडी है। तो वहीं, अजय देवगन की यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'भूल भुलैया 3' की स्टारकास्ट
'भूल भुलैया 3' की बात करें तो इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसमें कार्तिक के किरदार रूह बाबा दो मंजुलिका से लड़ रहे हैं, जिनका किरदार विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने निभाया है। वहीं तृप्ति डिमरी फिल्म में आर्यन की प्रेमिका की भूमिका में हैं। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में शानदार सहायक कलाकार हैं, जिनमें राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।