फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditi Sharma: रणवीर सिंह के साथ काम करने के बाद भी नहीं मिली फिल्मों में सफलता, इस सीरियल ने दिलाई पहचान

Wed, 24 Aug 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 24 Aug 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Aditi Sharma Birthday: Unknown Facts about Actress working with Ranveer Singh to getting fame from tv shows
रणवीर सिंह, अदिति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अदिति शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 24 अगस्त 1983 को पंजाब के अमृतसर में जन्मी अदिति पहली बार रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में नजर आई थीं। इस शो को जीतने के बाद अदिति को पहचान मिली और उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। आज अदिति के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
Aditi Sharma Birthday: Unknown Facts about Actress working with Ranveer Singh to getting fame from tv shows
अदिति शर्मा, सरवर आहूजा - फोटो : Instagram

सरवर आहूजा से की शादी
'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' जीतने के बाद अदिति शर्मा को कई सारे विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। वहीं, इसी शो में अदिति की मुलाकात अपने पति सरवर आहूजा से हुई। दोनों ने एक साथ शो को जीता और अपनी पहली फिल्म 'खन्ना और अय्यर' में साथ नजर आए। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन अदिति और सरवर को यह महसूस करने में देर नहीं लगी कि वे एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2014 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं।

Aditi Sharma Birthday: Unknown Facts about Actress working with Ranveer Singh to getting fame from tv shows
अदिति शर्मा - फोटो : Instagram

इन फिल्मों में आईं नजर
2007 में फिल्म 'खन्ना एंड अय्यर' से अदिति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसके बाद 2008 में वह 'ब्लैक एंड व्हाइट' में नजर आईं, लेकिन यह फिल्म भी कुछ कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया और 2008 में ही फिल्म 'गुंडे झल्लुमंडी' के साथ तेलुगू इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। साउथ में फिल्में करने के बाद 2011 में अदिति शर्मा ने एक बार फिर बॉलीवुड में शाहिद कपूर की ‘मौसम’ के साथ वापसी की। हालांकि इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नहीं थीं, लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया। इसी साल वह रणवीर सिंह के साथ ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में नजर आईं और दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Sharma Birthday: Unknown Facts about Actress working with Ranveer Singh to getting fame from tv shows
अदिति शर्मा - फोटो : Instagram
गंगा से मिली घर-घर में पहचान
अदिति ने फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए, लेकिन वह उनके जरिए भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। इसके अलावा वह 'कुछ खट्टा कुछ मीठा', 'इक्कीस तोपों की सलामी', 'सात उचक्के' में भी दिखाई दीं। कई वर्षों तक फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाने के बाद अदिति शर्मा ने 2012 में छोटे पर्दे का रुख किया। 2015 में आए उनके सीरियल 'गंगा' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। इसके बाद वह 'वारिस', 'संतोषी मां', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' सहित कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। अदिति शर्मा ने पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed