कोरोना वायरस एक बार फिर देशभर में अपने पैर पसार रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिर से इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। जी हां, अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट कर दी है। इस दौरान उन्होंने उन लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने की बात कही है, जो बीते कुछ दिनों में अभिनेता से मिले हैं। हालांकि, अभिनेता के अलावा उनके परिवार का कोई दूसरा सदस्य कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है।
Amitabh Bachchan Corona Positive: अमिताभ बच्चन दूसरी बार कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:48 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अभिनेता ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन