अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर मर्दानी बनकर बड़े परदे पर लौट रही हैं। खाकी वर्दी में एक बार फिर वह धाक जमाती नजर आएंगी। अभिनेत्री की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' की तीसरी किस्त का आज एलान हो गया है। अभिराज मीनावाला के कंधों पर इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा यानी रानी मुखर्जी के पति इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
Mardaani 3: 'मर्दानी' बनकर लौट रहीं रानी मुखर्जी, तीसरी किस्त का हुआ एलान, कब होगी रिलीज? जानिए
Mardaani 3 Announced: लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की 'मर्दानी' की तीसरी किस्त का एलान हो गया है। यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाकी वर्दी में जमाएंगी धाक
यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम पेज से आज फिल्म का एलान करते हुए एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी हिंट दिया गया है। यह फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'इंतजार आखिर खत्म हुआ! रानी मखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में 'मर्दानी 3' में वापसी कर रही हैं'।
सबसे बड़ी महिला आधारित फ्रेंचाइजी है 'मर्दानी'
'मर्दानी' बॉलीवुड की सबसे बड़ी महिला आधारित फ्रेंचाइजी है। दर्शकों का इस फिल्म को खूब प्यार मिला। साल 2014 में आई मर्दानी के बाद साल 2019 में मर्दानी 2 रिलीज हुई। दोनों फिल्मों में रानी मुखर्जी का अंदाज दर्शकों को पसंद आया। फैंस को इसकी तीसरी किस्त का इंतजार था, जो आज पूरा हुआ।
फैंस 'टाइगर वर्सेज पठान' पर मांग रहे अपडेट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मर्दानी ने बॉक्स ऑफिस पर 35.82 करोड़ रुपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। वहीं, मर्दानी 2 ने 47.57 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तीसरी फिल्म का एलान होने पर रानी मुखर्जी के फैंस खुशी जता रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स आदित्य चोपड़ा से 'टाइगर वर्सेज पठान' पर भी अपडेट मांग रहे हैं।
Ranbir Kapoor: राज कपूर की तरह ही अभिनेता-निर्देशक बनना चाहते हैं रणबीर, बोले- 'मैं 42 का हूं वो 24 में ही...'
शुरू हुआ प्री-प्रोडक्शन काम
फिल्म 'मर्दानी 3' के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। रानी मुखर्जी को पिछली बार फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आईं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन रानी की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
Shilpa Shetty: किसे प्यार करने, सेलिब्रेट करने की बात कर रही हैं शिल्पा, बीते दिन रहे हैं मुश्किलों से भरे