फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditya Chopra: 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर चुके थे आदित्य चोपड़ा, इस रोमांटिक फिल्म से रच दिया इतिहास

Sun, 21 May 2023 11:34 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 21 May 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Aditya Chopra birthday special know about his iconic film DDLJ director career and personal life here
आदित्य चोपड़ा - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा आज यानी 21 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर्स में होती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं  उनसे जुड़ी कुछ खास बातें- आदित्य ने महज 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के रुप में  काम करना शुरू कर दिया था।

Aditya Chopra birthday special know about his iconic film DDLJ director career and personal life here
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पिता से साथ मिलकर आदित्य ने श्रीदेवी, ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'चांदनी' और जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और जूही चावला की फिल्म 'आइना' में काम किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने शाहरुख खान, काजोल स्टारर रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। यह काफी कम लोगों को पता है कि बचपन में आदित्य एपीडी डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।

Aditya Chopra birthday special know about his iconic film DDLJ director career and personal life here
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस डिसऑर्डर के कारण बच्चा ठीक से आवाज नहीं सुन पाता है क्योंकि उसका दिमाग अलग-अलग आवाज की प्रोसेसिंग नहीं कर पाता है। डायरेक्शन के अलावा आदित्य कविताएं भी लिखते हैं। उन्होंने अपनी कुछ कविताओं को अपनी फिल्मों में भी इस्तेमाल किया है। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल का मशहुर डायलॉग 'ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में' आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Chopra birthday special know about his iconic film DDLJ director career and personal life here
आदित्य चोपड़ा रानी मुखर्जी - फोटो : social media

इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'जब तक है जान' का फेमस डायलॉग 'तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां' भी आदित्य चोपड़ा की लिखी हुई एक कविता थी। उन्होंने कई न्यू कमर्स को अपने प्रॉडक्शन हाउस के जरिए मौका दिया। उन्होंने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का शर्मा को लॉन्च किया। इसके अलावा आदित्य ने 'बैंड बाजा बारात' में रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा को 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', अर्जुन कपूर  को 'इश्कजादे', वाणी कपूर  को 'शुद्ध देसी रोमांस' और भूमि पेडनेकर 'दम लगा के हइशा' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका दिया।

विज्ञापन
Aditya Chopra birthday special know about his iconic film DDLJ director career and personal life here
रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी साल 2001 में पायल खन्ना से हुई थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद धीरे-धीरे आदित्य और रानी मुखर्जी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: मनोज बाजपेयी को गंभीरता से नहीं लेते थे नवाजुद्दीन? इस नाटक के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed