फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य नारायण ने शो में की Kiss की बात, सुनकर नेहा कक्कड़ का ये था रिएक्शन

Sun, 09 Feb 2020 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 09 Feb 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
aditya narayan and neha kakkar wedding rumours he talks about kiss day
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। 'इंडियन आइडल 11' के मंच से खुलासा हुआ था कि दोनों 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। जिसके बाद शादी से पहले की कई रस्में भी निभाई गईं। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें आदित्य नारायण Kiss करने की बात कर रहे हैं।

aditya narayan and neha kakkar wedding rumours he talks about kiss day
aditya narayan - फोटो : social media

वेलेंटाइन वीक को देखते हुए पहले तो नेहा कक्कड़ कहती हैं कि वो कॉलेज नहीं गई हैं इसलिए वो रोज डे, प्रपोज डे और टैडी डे जैसी चीजें देख नहीं पाई हैं। इसके बाद आदित्य एक टैडी बियर सॉफ्ट टॉय नेहा कक्कड़ को गिफ्ट करते हैं।

aditya narayan and neha kakkar wedding rumours he talks about kiss day
neha kakkar - फोटो : social media

आदित्य कहते हैं कि 'जब आपने ढाई अक्षर प्यार के पढ़ लिए तो कॉलेज जाकर क्या करेंगे। मैं आपसे एक चीज करना चाहता था इन पांचों दिन में एक Kiss Day भी आता है।' ये सुनकर नेहा कक्कड़ शरमा जाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ValentinesWeek ka jadoo chaa gaya hai #AdityaNarayan par bhi! Impress karnenge woh apne 'Dream Girl' ko aaj raat 8 baje sirf #IndianIdol11 #ZeenatJiSpecial par. @adityanarayanofficial @nehakakkar @vishaldadlani @realhimesh

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya narayan and neha kakkar wedding rumours he talks about kiss day
neha kakkar - फोटो : social media

हाल ही में नेहा कक्कड़ हाथों में लाल चूड़ा पहने नजर आई थीं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें नेहा कार के अंदर बैठी दिख रही हैं। वेस्टर्न ड्रेस के साथ नेहा ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ और वो इसे फ्लॉन्ट कर रही हैं। नेहा गाना गा रही हैं, 'कब वो दिन आएगा, जब हम भी मेहंदी लगवाएंगे, ना जाने कब आएंगे और डोली में ले जाएंगे, याद पिया की आने लगी...' 

विज्ञापन
aditya narayan and neha kakkar wedding rumours he talks about kiss day
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

'इंडियन आइडल' के मंच पर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं लेकिन उससे पहले नेहा के हाथों में चूड़ा देख उनके फैंस भी हैरान हैं। दरअसल, नेहा और आदित्य साथ में गाना 'गोवा बीच' शूट कर रहे हैं। इसमें नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने आवाज दी है। गाने में आदित्य नेहा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। शो में नेहा और आदित्य की शादी का फॉर्मेट चल रहा है। अब ये शो की टीआरपी के लिए दिखाया जा रहा है या वाकई दोनों शादी करने जा रहे हैं ये तो 14 फरवरी को पता चलेगा। 

Bigg Boss 13: आसिम के फैन ने मेकर्स को किया एक्सपोज, सोशल मीडिया पर लीक कर दी चैट!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed