फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू हुईं आदित्य नारायण की शादी की रस्में, तिलक सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Sun, 29 Nov 2020 03:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 29 Nov 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan and Shweta Agarwal Wedding Function Begins Tilak Ceremony Photos and Video Viral
आदित्या नारायण श्वेता अग्रवाल तिलक सेरेमनी - फोटो : Instagram: @adityafanpage

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसाम छाया हुआ है। कुछ समय पहले ही सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बंधन में बंधी हैं। नेहा के बाद अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी शाही अंदाज में शादी की। जिसके बाद अब नंबर है इंडियल आइडल के होस्ट आदित्य नारायण का। आदित्य नारायण की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।

Aditya Narayan and Shweta Agarwal Wedding Function Begins Tilak Ceremony Photos and Video Viral
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल तिलक सेरेमनी - फोटो : Instagram: @adityafanpage

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आदित्य और स्वेता काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही आदित्य अपनी और श्वेता की शादी की घोषणा की थी। वहीं अब इस शादी की रस्में होना भी शुरू हो गई हैं।

Aditya Narayan and Shweta Agarwal Wedding Function Begins Tilak Ceremony Photos and Video Viral
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल तिलक सेरेमनी - फोटो : Instagram: @adityafanpage

श्वेता और आदित्य की तिलक सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तिलक सेरेमनी में सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में आदित्य और श्वेता स्टेज पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं उदित नारायण और पत्नी दीपा उनके पास ही खड़े हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी वीडियोज और तस्वीरें आदित्य नारायण के फैनपेज पर वायरल हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Narayan and Shweta Agarwal Wedding Function Begins Tilak Ceremony Photos and Video Viral
आदित्या नारायण, श्वेता अग्रवाल तिलक सेरेमनी - फोटो : Instagram: @adityafanpage

तिलक सेरेमनी में आदित्य नारायण ने हरे रंग का प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ है। तो वहीं श्वेता ऑरेंज रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस लहंगे के साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी के चोकर सेट का कॉम्बिनेशन बनाया है। साथ ही बालों को खुला छोड़ने के बजाय उन्होंने जूड़ा बनाकर उसमें गजरा लगाया हुआ है। जिसमें श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)

विज्ञापन
Aditya Narayan and Shweta Agarwal Wedding Function Begins Tilak Ceremony Photos and Video Viral
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adityanarayanofficial

इन तस्वीरों में सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं उदित नारायण की भी अपनी होने वाली बहू के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही हैं। बता दें कि आदित्य नारायण की शादी 1 दिसंबर को होगी तो वहीं 2 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया है। शादी में केवल 50 लोग ही शामिल होने वाले हैं। इसमें परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार, दोस्त ही मौजूद होंगे।

पढ़ें: जब शाहरुख खान ने मुकेश अंबानी के बेटे से पूछी थी उनकी पहली सलैरी, जवाब सुनकर किंग खान भी हो गए थे चुप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed