आदित्य नारायण बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। उन्होंने अपनी गायकी से कई फैंस का दिल जीता है, लेकिन अब उनके एक फैसले के कारण फैंस का दिल टूट गया है। दरअसल, आदित्य ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपने सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। आदित्य ने अपने इस फैसले की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट भी साझा किया और इंटरनेट से ब्रेक लेने के पीछे के कारणों का भी खुलासा किया।
Aditya Narayan: आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया से लिया तीन महीने का ब्रेक, इस वजह से डिलीट किए सभी पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ बिताना चाहते हैं वक्त
आदित्य नारायण ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इससे पहले कि कोई आगे बढ़े, मैं अपने सभी शुभचिंतकों को बता दूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं एक डिजिटल ब्रेक पर हूं। खुशी खुशी अपनी बेटी, पत्नी, माता-पिता और प्रियजनों के साथ समय बिता रहा हूं और साथ ही अपने पहले एल्बम 'सांसें' को अंतिम रूप दे रहा हूं।'
A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)
Karan Johar-Ayan Mukerji: करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच मतभेद? लेटेस्ट रिपोर्ट्स से मिले ऐसे संकेत
नए सिरे से करेंगे शुरुआत
गायक ने इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट करने पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने सभी पोस्ट क्यों हटाई हैं? क्योंकि यह मेरे डिजिटल कैनवास की तरह है और मैं अपनी पिछले तस्वीरों को मिटाना चाहता हूं और नए सिरे से शुरुआत करना चाहता हूं, जैसे कि नई पेंटिंग शुरू कर रहा हूं।'
Neetu Kapoor: 'कल हो ना हो' में 'प्रीति' की मां के लिए जया बच्चन नहीं नीतू थीं पहली पसंद, एक्ट्रेस का खुलासा
भ्रम की दुनिया से रहेंगे दूर
आदित्य ने लिखा, 'यह मेरा विश्वास है कि हमें समय-समय पर अपने वर्तमान सामाजिक बंधनों से खुद को अलग करना चाहिए। अपने साथ समय बिताना चाहिए और अपने भीतर झांकना चाहिए, क्योंकि यहां से मैंने जीवन की सबसे गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त की है। अच्छा स्वास्थ्य तभी है, जब यह बहुआयामी हो। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तरह से मैं एक स्वस्थ जीवन जीने की आकांक्षा रखता हूं।'
Swara Bhasker: फहाद संग अंतरधार्मिक शादी पर स्वरा भास्कर की दो टूक, कहा- प्यार करते हैं तो डर से लड़ें
तीन महीने बाद होगी वापसी
आदित्य नारायण ने पोस्ट में यह अभी बताया है कि वह सोशल मीडिया पर वापस कब आएंगे। उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक तरह से स्कूल वापस जाने का समय है। असल दुनिया में अधिक समय बिताएं, न कि डिजिटल दुनिया में, जिसे हम में से बहुत लोगों ने अपनी रियलिटी बना ली है। यह इतना सरल है। जुलाई में मिलते हैं।
Celina Jaitly: ट्रोल्स ने फरदीन-फिरोज खान से जोड़ा सेलिना का नाम, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में दिया मुंहतोड़ जवाब