बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इम्तियाज अली की लव आज कल के साथ फिल्मों में वापसी की थी। इस फिल्म में उनके साथ पति ऋषि कपूर भी नजर आए थे। एक्ट्रेस इस फिल्म में 26 साल के लंबे ब्रेक के बाद नजर आईं थी। हालांकि एक्ट्रेस ने हाल ही में इसको लेकर बात की है।
Neetu Kapoor: 'कल हो ना हो' में 'प्रीति' की मां के लिए जया बच्चन नहीं नीतू थीं पहली पसंद, एक्ट्रेस का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर को कल हो ना हो फिल्म के लिए मिला था ऑफर
दरअसल, एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया कि इससे पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर लेती अगर उन्होंने निखिल आडवाणी की साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो का ऑफर नहीं ठुकराया होता। इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा ने अभिनय किया था। साथ ही फिल्म में जया बच्चन भी नजर आईं थी। जया बच्चन ने फिल्म में एक अहम रोल अदा किया था। उन्होंने इस फिल्म में प्रीति जिंटा की मां जेनिफर का किरदार निभाया था। हालांकि यह रोल नीतू कपूर को ऑफर किया गया था, उन्होंने ऋषि कपूर के चलते इस रोल को ठुकरा दिया था।
ऋषि कपूर थे नीतू को लेकर पजेसिव
एक्ट्रेस ने फिल्म जुगजुग जीयो के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं अभिनय नहीं करना चाहती थी, यह भी था कि मैं उस तरह की मानसिकता में नहीं थी। मेरे पति ने मुझे काम के लिए कभी न नहीं कहा। हालांकि वह मेरे लिए बहुत पजेसिव थे। वह चाहते थे कि मैं घर पर रहूं और जब मैं बाहर भी जाती थी तो वह पागल हो जाते थे, कि कहां जा रहे हो, तुम कब आओगे। वह बहुत असुरक्षित हो जाते थे। इसलिए मैं अपने पति को छोड़कर शूटिंग के लिए चली जाउंगी, मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने छैय्या छैय्या गाने को लेकर किया खुलासा, आखिर क्यों एक्ट्रेस ने ठुकराया था यह ऑफर
फिल्म जुगजुग जियो से एक्ट्रेस ने की थी इंडस्ट्री में वापसी
उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा इसे नीचे रखूंगी कि नहीं करना, बेचारे परेशान हो जाएंगे। इसलिए मैंने कभी काम नहीं किया। ऐसा नहीं है कि उन्होंने मुझे करने के लिए मना किया। अगर मैं उनसे पूछती कि मैं काम कर सकती हूं तो वह कभी मना नहीं करते। लेकिन मुझे पता था कि यह आदमी दो महीने तक दुखी रहेगा। वह दो ड्रिंक पीता था तो अब चार पीएगा। हालांकि एक्ट्रेस ने उनके निधन के दो साल बाद फिल्म जुग जुग जियो से इंडस्ट्री में वापसी की थी।
Filmy Wrap: अनन्या के अफेयर पर मां का खुलासा और अक्षय कुमार के हाथ से निकली राउडी राठौर 2? पढ़ें फिल्मी खबरें
फेमस जोड़ी थे नीतू और ऋषि कपूर
आपको बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर एक जमाने में हिट जोड़ी हुआ करते थे। डेटिंग शुरू करने से पहले वह दोनों अच्छे दोस्त थे और आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल के दो बच्चे हैं।
Celina Jaitly: ट्रोल्स ने फरदीन-फिरोज खान से जोड़ा सेलिना का नाम, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में दिया मुंहतोड़ जवाब