फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 साल की उम्र से पिता की राह पर चल पड़े थे आदित्य, 4 फिल्मों के बाद ठप हुआ एक्टिंग करियर

Tue, 06 Aug 2019 07:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 06 Aug 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan Birthday Special 10 Unknown Facts About His Life
Aditya Narayan - फोटो : file photo
महज 4 साल की उम्र में आदित्य नारायण ने पहली बार गाना गाया था। इसके बाद छोटे से आदित्य ने धीरे धीरे फिल्मों में कैमियो करना शुरू कर दिया। आदित्य मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिंदी फिल्मों के सुपरहिट गाने गाए हैं। आदित्य नारायण का 6 अगस्त को जन्मदिन है तो चलिए इस मौके पर हम आपको आदित्य नारायण से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Aditya Narayan Birthday Special 10 Unknown Facts About His Life
Aditya Narayan - फोटो : file photo
आदित्य नारायण मशहूर गायक उदित नारायण और दीपा मेहता के बेटे हैं। आदित्य ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। आदित्य नारायण ने कल्याणजी वीरजी शाह से गायिकी की ट्रेनिंग ली थी। उस दौरान आदित्य 'लिटिल वंडर्स' कॉन्सर्ट के दौरान गाया करते थे। 'लिटिल वंडर्स' एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां पर बच्चे किसी भी तरह की कला का प्रदर्शन कर सकते थे। आदित्य ने 300 से ज्यादा बार कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। 
Aditya Narayan Birthday Special 10 Unknown Facts About His Life
Aditya Narayan - फोटो : file photo
आदित्य नारायण ने पहली बार साल 1992 में बतौर प्लेबैक सिंगर गाया था। यह एक नेपाली फिल्म थी जिसका नाम 'मोहिनी' था। इसके बाद साल 1995 में आदित्य ने पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म के लिए गाया था। आदित्य नारायण ने आशा भोसले के गाए गाने 'रंगीला' में कैमियो भी किया था। आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है कि सुभाष घई ने साल 1995 में आदित्य नारायण को पहली बार देखा था जब वह 'लिटिल वंडर्स' ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रहे थे। इसके बाद सुभाष घई ने उन्हें 'परदेस' फिल्म के लिए साइन कर लिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी मुख्य किरदार में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Narayan Birthday Special 10 Unknown Facts About His Life
Aditya Narayan - फोटो : file photo
'परदेस' फिल्म के बाद आदित्य नारायण की दूसरी फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' थी। इस फिल्म में सलमान खान और ट्विंकल खन्ना मुख्य रोल में थे। इस फिल्म में आदित्य नारायण का नाम कबीर धनराजगीर था। इस किरदार के लिए आदित्य को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नॉमिनेशन जी सिने अवॉर्ड में मिला था। बतौर चाइल्ड आर्टिंस्ट आदित्य नारायण ने 100 से ज्यादा गाना गाए थे। इसके साथ ही आदित्य नाम से एलबम भी रिलीज की थी। आदित्य का सबसे फेमस गाना साल 1996 में आई फिल्म 'मासूम' का है। इस गाने के बोल थे -'छोटा बच्चा जान के' है। इस गाने के लिए आदित्य को बेस्ट चाइल्ड सिंगर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था। 
विज्ञापन
Aditya Narayan Birthday Special 10 Unknown Facts About His Life
Aditya Narayan - फोटो : file photo
आदित्य नारायण ने साल 2009 में आई फिल्म 'शापित' में मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए आदित्य ने चार गाने न केवल गाए थे बल्कि उन्हें खुद ही लिखा था। आदित्य नारायण 16 भाषाओं में गाना गा चुके हैं। इस वक्त आदित्य नारायण रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें आदित्य बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। हाल ही में आदित्य एक स्टंट करते हुए घायल भी हो गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed