{"_id":"5d8a21fd8ebc3e017d3637be","slug":"aditya-pancholi-has-been-granted-anticipatory-bail-in-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदित्य पंचोली को दुष्कर्म मामले में मिली अग्रिम जमानत, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य पंचोली को दुष्कर्म मामले में मिली अग्रिम जमानत, जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अदालत ने एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी। डिंडोशी सत्र अदालत के न्यायाधीश एच बी गायकवाड़ ने पंचोली द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली। पंचोली ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। आरोप लगाने वाली महिला भी कलाकार है।
2 of 4
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
उपनगरीय वर्सोवा में पुलिस ने महिला की शिकायत पर जून में पंचोली के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (हमला) 328 (जहर देकर किसी को नुकसान पहुंचाना) और 384 (रंगदारी) के तहत मामला दर्ज किया था।महिला का आरोप था कि 1990 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके 54 वर्षीय अभिनेता ने 2004 से 2009 के बीच उसका यौन शोषण किया।
3 of 4
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
महिला का दावा है कि इस अवधि के दौरान वह जब कभी पुलिस के पास जाने की कोशिश करती थी तब पंचोली उसकी पिटाई करते थे और अपने घर में बंधक बना लेते थे। महिला के मुताबिक पंचोली ने उससे उसकी अंतरंग तस्वीरें परिवार और दोस्तों को नहीं दिखाने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग की और दावा किया कि उसने पंचोली को 50 लाख रुपये दिये भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने अदालत में कहा कि मामला दर्ज कराने में हुए विलंब के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है और उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोप “अस्पष्ट” हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।