फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी के नीचे 'हमराह' हुए आदित्य और दिशा पाटनी, रिलीज से पहले ही ट्रेंड हो रही फिल्म मलंग

Tue, 28 Jan 2020 03:46 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur and Disha Patani Humraah Song Release from Malang
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

मोहित सूरी की फिल्म "मलंग"  का नवीनतम गाना 'हमराह' मंगलवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है। आदित्य और दिशा इस गाने में स्काई डाइविंग, सब विंग, वाटर काइटसर्फिंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स आदि जैसे बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस रोमांचक अनुभव के बारे में आदित्य रॉय कपूर ने कहा, हमें असल में शूटिंग से चार दिन पहले मॉरीशस जाना था क्योंकि गाने के लिए हमें जो करना था वह ऐसी चीजें थीं जो न तो दिशा ने की थीं और न ही मैंने पहले की थीं। यह बहुत मजेदार था क्योंकि हम उन दिनों सिर्फ मज़ेदार चीजें सीखने के लिए वहां थे। हमने काइट सर्फिंग की जो मैं हमेशा से सीखना चाहता था।

Aditya Roy Kapur and Disha Patani Humraah Song Release from Malang
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

वह बताते हैं, हम इस जगह पर गए जहाँ हम राष्ट्रीय उद्यान में एटीवी चला रहे थे। वहाँ वाइल्डलाइफ देखने लायक था, हमारे साथ शुतुरमुर्ग दौड़ रहे थे जो बेहद रोमांचक था, लेकिन साथ ही डरावना भी था क्योंकि वे हमसे अधिक लम्बे थे और आगे आ कर हमारी आंखों में देख रहे थे। वह मजेदार था।  हमने समुद्र में भी बहुत कुछ मजेदार एक्टिविटी की, मुझे नहीं पता कि इसे बोर्डिंग या क्या कहा जाता है जहाँ आप नाव और एक तार से जुड़े होते हैं और यह आपको 40-50 फीट नीचे ले जाता है।

Aditya Roy Kapur and Disha Patani Humraah Song Release from Malang
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

आपको वीडियो देखने के बाद समझ आएगा कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। कुल मिलाकर, यह बहुत मज़ेदार था और एक पेड हॉलिडे की तरह महसूस किया। अपने इस खूबसूरत अनुभव के बारे में दिशा पाटनी कहती हैं, हमने मॉरीशस में इस गाने की शूटिंग की और यह जगह अपने आप में खूबसूरत है कि पूरा अनुभव सुपर मजेदार बन गया। खासकर क्योंकि मैं एक वॉटर बेबी हूं और मुझे पानी की गतिविधियां करना बहुत पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur and Disha Patani Humraah Song Release from Malang
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

वॉटर स्पोर्ट्स की शूटिंग करने से पहले, हमने कम से कम 5 दिनों की ट्रेनिंग ली थी और काइट सर्फिंग, क्लिफ डाइविंग, स्कूबा डाइविंग आदि जैसे सभी वॉटर एक्टिविटी के लिए तैयारी की थी। 

यहां सुने गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed