फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहचानिए कौन हैं लता मंगेशकर की गोद में ये छोटा सा बच्चा? बड़ा होकर बना सुपरस्टार

Tue, 28 Jan 2020 03:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jan 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor shared his throwback photo with Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। इस बार ऋषि कपूर अपनी थ्रोबैक तस्वीर की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। ऋषि कपूर की ये थ्रोबैक तस्वीर बचपन की है। तस्वीर में वह बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की गोद में बैठे दिखाई दे रहे हैं। ऋषि कपूर ने इस तस्वीर के साथ बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। 

Rishi Kapoor shared his throwback photo with Lata Mangeshkar
Rishi Kapoor, Lata Mangeshkar - फोटो : amar ujala

ऋषि कपूर और लता मंगेशकर की ये ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ ऋषि कपूर ने कैप्शन में लिखा, नमस्ते लता जी। आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली अपनी पिक्चर मिल गई। सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर। बहुत बहुत धन्यवाद। क्या मैं दुनिया को बता सकता हूँ ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के?ये एक बेशकीमती पिक्चर है मेरे लिए! 
 

Rishi Kapoor shared his throwback photo with Lata Mangeshkar
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर की इस तस्वीर में लता मंगेशकर ने भी बेहद खास अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, नमस्कर ऋषि जी, इस तस्वीर को देखकर मुझे काफी खुशी हुई है। मुझे ये तस्वीर नहीं मिली। इस तस्वीर को देखने के बाद मैं राज भाई (राजकपूर) और कृष्णा (राजकपूर की पत्नी) को काफी याद कर रही हूं। इस तस्वीर को लेने से पहले भाभी ने तुम्हें मेरी गोद में दिया था। आपने इस तस्वीर को सबके साथ साझा किया ये बहुत अच्छा किया। आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे यही ईश्वर से प्रार्थना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor shared his throwback photo with Lata Mangeshkar
Rishi Kapoor - फोटो : socail media

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर और ऋषि कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन दोनों कलाकारों के फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अधिकतर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय देते रहते हैं। ऋषि सोशल मीडिया पर अक्सर समय-समय पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। बात करें ऋषि के वर्कफ्रंट की तो ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' हाल ही में रिलीज हुई है। 

विज्ञापन
Rishi Kapoor shared his throwback photo with Lata Mangeshkar
Rishi Kapoor - फोटो : social media

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने एक बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म मेरा नाम जोकर के बाद से वह यादों की बारात, जहरीला इंसान, अमर अकबर ऐंथनी जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed