फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयकांत शिकरे से भी खूंखार है सूर्यवंशी का विलेन, रोहित शेट्टी के खलनायकों की पूरी जन्म कुंडली

Tue, 28 Jan 2020 03:06 PM IST
Avinash Pal अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 28 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Bollywood Movies Villian from Sooryavanshi Singham Singham Returns Simmba
रोहित शेट्टी की फिल्मों के विलेन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म जगत में प्रत्येक अभिनेता का पर्दे पर खाकी वर्दी पहनने का सपना होता है। ऐसी फिल्मों के प्रति दर्शक और कलाकार दोनों ही आकर्षित होते हैं। इन फिल्मों के विलेन भी काफी दमदार होते हैं जो फिल्म के आधे हिस्से में हीरो पर भारी पड़ते हैं। जब विलेन अपराध की सारी सीमाएं पार कर जाता है तब हीरो का खास अवतार नजर आता है और वह विलेन को पर्दे पर पटखनी देता है। ऐसे ही विलेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्मों में भी देखे गए हैं।  27 मार्च को रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म 'सूर्यवंशी' दस्तक देने वाली है। चलिए आपको बताते हैं रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की चारों फिल्मों के खलनायकों का लेखा-जोखा।

loader
Rohit Shetty Bollywood Movies Villian from Sooryavanshi Singham Singham Returns Simmba
सिंघम का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में थे। 'गंगाजल' जैसी फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार अदा कर चुके अजय देवगन फिर एक बार खाकी वर्दी में नजर आए। फिल्म में उनको चुनौती देने के लिए साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज दिखे। फिल्म में उन्होंने जयकांत शिक्रे का किरदार निभाया था। यह किरदार काफी दमदार था जिसने फिल्म की शुरुआत में 'सिंघम' (अजय देवगन) को भी मुश्किल में डाल दिया था। विलेन बने प्रकाश राज की अदाकारी की एक खास बात रही कि उनका किरदार लोगों का जमकर मनोरंजन करता है। खास तौर पर वह क्लाइमेक्स में जिस तरह से पुलिस से बचने की कोशिश करता है वह काबिले तारीफ था। इस फिल्म के बाद प्रकाश राज ने विलेन के तौर पर हिंदी फिल्म जगत में पहचान मिल गई, जिसके बाद उन्होंने 'दबंग' जैसी फिल्मों में भी खलनायक के किरदार निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty Bollywood Movies Villian from Sooryavanshi Singham Singham Returns Simmba
अमोल गुप्ते और जाकिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम रिर्टन्स
रोहित शेट्टी की 'सिंघम' के हिट होने के बाद सबकी नजरें और उम्मीदें इस फिल्म पर टिकी हुई थी। फिल्म का निर्माण अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले हुए था। इस फिल्म में अजय के सामने कई विलन थे। जिसमें सत्यराज चंद्र बाबा के किरदार में अमोल गुप्ते और मिनिस्टर प्रकाश राव के रोल में जाकिर हुसैन थे। दोनों मिलकर महाराष्ट्र में राजनैतिक संकट उत्पन्न कर देते हैं। दोनों की चालाकी से अजय देवगन को भी थोड़ी मुश्किल होती है। वे सिंघम के करीबियों पर हमला शुरू कर देते हैं। दोनों को रोकने के लिए सिंघम के साथ मुंबई की पूरी पुलिस फोर्स को सड़क पर उतरना पड़ता है तब कहीं जाकर वे इन्हें रोक पाते हैं।
Rohit Shetty Bollywood Movies Villian from Sooryavanshi Singham Singham Returns Simmba
सिंबा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
सिंबा
रणवीर सिंह इस फिल्म के जरिए पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखे। पहली बार रोहित शेट्टी, अजय देवगन के अलावा किसी हीरो के साथ अपने कॉप यूनिवर्स की फिल्में बना रहे थे। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म से सारा अली खान ने भी डेब्यू किया था। फिल्म में रणवीर को टक्कर देने के लिए सोनू सूद मौजूद थे। इससे पहले वह 'दबंग' सरीखी फिल्मों में ऐसा किरदार प्ले कर चुके हैं। दुर्वा यशवंत रानाडे (सोनू सूद) कई तरह के गोरख धंधे चलाता है। शुरुआत में पैसों के लिए सिंबा (रणवीर सिंह) भी उसका साथ देता है। लेकिन पानी जब सिर से ऊपर चला जाता है तो 'सिंबा' दुर्वा को जड़ से उखाड़ देता है। फिल्म में सोनू सूद के अभिनय में दबदबा भी दिखा साथ ही हीरो पर भारी पड़ने का दम भी।
विज्ञापन
Rohit Shetty Bollywood Movies Villian from Sooryavanshi Singham Singham Returns Simmba
अभिमन्यु सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे। वहीं विलेन के तौर पर 'गुलाल' और 'रामलीला' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। वह साउथ की कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं जिसके वजह से उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई। इस फिल्म में विलेन के ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे रोकने के लिए 'सिंघम', 'सिंबा' की एंट्री होगी। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

पढ़ें: कितनी बदल गई हैं 'लव आज कल' की अभिनेत्री, देखें सारा अली खान की RARE तस्वीरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

As Akshay Kumar gave his Last shot today for Our Cop Universe ‘Sooryavanshi’, It takes me back to 9 years ago in 2010 when Golmaal 3 became a massive hit. That day I had mentioned to Ajay Devgn that I was looking forward to making an action film on cops and eventually we made Singham. I never imagined that Singham’s journey would ultimately weave in such magnificent characters like the notorious Ranveer Singh as Simmba and now the Dynamic Akshay Kumar as Sooryavanshi, becoming the country’s First cinematic Cop Universe. And today 9 years later when I wrap my last shot with Akshay playing Sooryavanshi it magically coincides with the day we announce our next venture - Golmaal FIVE. AB ISSE LOGIC KAHO YA MAGIC, I don’t know...All I can say is that DESTINY HAS A PLAN FOR EVERYONE SO, ZYAADA SOCHO MAT BAS KAAM KARTE JAAO! ❤️ @akshaykumar @ajaydevgn @ranveersingh @katrinakaif @karanjohar @rohitshettypicturez @reliance.entertainment @dharmamovies #capeofgoodfilms #sooryavanshi #golmaalfive

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed