फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लॉप के ढेर पर बैठा है ये एक्टर, फिर भी ऑफरों की कमी नहीं

Fri, 24 Mar 2017 10:49 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 24 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur debuted with a flop and still in bollywood, unknown facts
आदित्य रॉय कपूर
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत ही फ्लॉप फिल्म से की और बाद में भी कई फ्लॉप फिल्में दीं लेकिन फ्लॉप के बावजूद भी ये एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में टिके हैं और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। ऐसे ही एक एक्टर हैं आदित्य रॉय कपूर।
Aditya Roy Kapur debuted with a flop and still in bollywood, unknown facts
आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर ने 2009 में फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से डेब्यू किया था जो फ्लॉप रही और इस फ्लॉप के बाद भी उन्हें अक्षय कुमार, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन उनकी कोई फिल्म नहीं चली। पहली फिल्म तो फ्लॉप रही ही, उसके बाद भी जो दो-तीन फिल्में आदित्य ने कीं वो भी औंधें मुंह गिरीं।
Aditya Roy Kapur debuted with a flop and still in bollywood, unknown facts
ऐश्वर्या राय के साथ आदित्य रॉय कपूर
लेकिन एक फिल्म ने आदित्य के करियर का कायापलट ही कर दिया। ये फिल्म थी 2013 में आई 'आशिकी 2'। डेब्यू के चार साल बाद तक आदित्य गुमनामी में ही रहे लेकिन 'आशिकी 2' ने आदित्य रॉय कपूर को ठीक उसी तरह रातोंरात बड़ा स्टार बना दिया जैसे कि इस फिल्म के पहले पार्ट से राहुल रॉय रातोंरात स्टार बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur debuted with a flop and still in bollywood, unknown facts
श्रद्दा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर
इसके बाद तो जैसे आदित्य के पास फिल्मों की लाइन ही लग गई। आदित्य के बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी उनके लिए कुछ फिल्में बनाईं। लेकिन फिल्में मिलना ही आपकी सफलता की निशानी नहीं होती। आदित्य को फिल्में मिलना तो जारी रहा लेकिन सफलता उनसे दूर होती चली गई।
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur debuted with a flop and still in bollywood, unknown facts
'फितूर' में कैटरीना कैफ के साथ आदित्य रॉय कपूर
'आशिकी 2' की सक्सेस के बाद उन्हें फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' मिली जो हिट रही। लेकिन इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी थी और शायद इसी का फायदा फिल्म को मिला जिसकी वजह से ये चल गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed