फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditya Roy Kapur: पहले शूट पर कटरीना की लेट लतीफी देख चौंक गए थे आदित्य, 'गुमराह' के प्रमोशन पर किया खुलासा

Thu, 30 Mar 2023 06:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 30 Mar 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur: Gumraah actor Recalls Waiting All Day to Shoot His First Ad With Katrina Kaif
आदित्य रॉय कपूर-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गुमराह' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में डबल रोल निभाने वाले आदित्य पुरजोर तरीके से अपनी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अलग-अलग जगह जाकर प्रचार-प्रसार करने के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने एक साक्षात्कार में फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया। इस दौरान अभिनेता ने कटरीना कैफ के साथ अपने पहले विज्ञापन शूटिंग के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें पूरे दिन शूट के लिए इंतजार करना पड़ा था।

Aditya Roy Kapur: Gumraah actor Recalls Waiting All Day to Shoot His First Ad With Katrina Kaif
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : social media

लगातार अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' के प्रमोशन में लगे आदित्य रॉय कपूर से हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके पहले प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया। ऐसे में आदित्य ने याद किया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कई टेलीविजन विज्ञापनों से की थी। एक कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए ऐसे ही एक एड शूट के लिए उन्हें कटरीना कैफ के लिए पूरा एक दिन इंतजार करना पड़ा था। अभिनेता ने बताया, 'मैं यह नहीं कह रहा कि वह देर से आई थीं, लेकिन शायद हो सकता है वही उनके आने का समय हो।'

Aditya Roy Kapur: Gumraah actor Recalls Waiting All Day to Shoot His First Ad With Katrina Kaif
'राष्ट्र कवच ओम' में आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदित्य रॉय कपूर ने मीडिया संस्थान को दिए अपने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह उस समय कटरीना को लेट आता देख काफी चौंक गए थे। वह बोले, 'उस समय मैं बहुत ज्यादा अचंभित था, लेकिन अब मैंने कटरीना के साथ फिल्म फितूर में काम किया है। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।' अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित और आदित्य के भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित साल 2016 की फिल्म फितूर में कैटरीना मुख्य भूमिका में थीं, वहीं आदित्य ने एक कश्मीरी लड़के की भूमिका निभाई थी। यह एक प्यारी सी लव स्टोरी थी, लेकिन फिल्मी पर्दे पर यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
Dasara Review: शरद केलकर की आवाज नहीं बना पाई नानी को ‘बाहुबली’, एक्शन की अति ने किरकिरा किया मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur: Gumraah actor Recalls Waiting All Day to Shoot His First Ad With Katrina Kaif
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू में, आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर ने 'गुमराह' की शूटिंग के दौरान के कुछ दिलचस्प किस्से भी साझा किए। मृणाल ने फिल्म के एक दृश्य के बारे में बात की जहां उन्हें आदित्य के साथ स्टंट करना पड़ा था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने उस दृश्य को करने के लिए कई रीटेक लिए थे। मृणाल ने यह भी खुलासा किया कि उनके शूट के दिनों में रिपोर्टिंग टाइम समय सुबह जल्दी था और आदित्य सेट पर नींद में रहा करते थे। 

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur: Gumraah actor Recalls Waiting All Day to Shoot His First Ad With Katrina Kaif
गुमराह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत 'गुमराह' की बात करें तो यह फिल्म लोकप्रिय तमिल एक्शन फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'गुमराह' में आदित्य डबल रोल में हैं, जबकि मृणाल एक पुलिस ऑफिसर  की भूमिका निभाएंगी।
Chatrapathi Teaser: रामनवमी पर दुष्टों का संहार करने आया छत्रपति, हिंदी सिनेमा में एक और साउथ सितारे की दस्तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed