फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: ऑस्कर विनर कीरावनी के साथ काम कर चुकी हैं दीया मिर्जा, एक्ट्रेस अब यूट्यूब पर ढूंढ रही हैं वीडियो

Thu, 30 Mar 2023 05:42 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Worked With Oscar Winner Musician MM Keeravani Actress Was A background Dancer In That Album Video
Dia Mirza - फोटो : social media

दीया मिर्जा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्कर विनर एमएम कीरावनी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कीरावनी के साथ म्यूजिक एल्बम के लिए एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। 

Dia Mirza Worked With Oscar Winner Musician MM Keeravani Actress Was A background Dancer In That Album Video
Dia Mirza - फोटो : social media

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया काम
दीया मिर्जा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरू में वह एक मॉडल के तौर पर काम किया करती थी। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्होंने साउथ  इंडस्ट्री में भी काम किया है, जहां पर वह एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया करती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि साल 1999 में उन्होंने एन स्वास कात्रे के जुंबालक्का गाने पर काम किया था। इस फिल्म में अरविंद स्वामी और ईशा कोप्पिकर मुख्य किरदार में नजर आए थे। 

इन दमदार रोल्स ने श्वेता त्रिपाठी को बनाया स्टार

Dia Mirza Worked With Oscar Winner Musician MM Keeravani Actress Was A background Dancer In That Album Video
Dia Mirza - फोटो : social media

डांस से खूब कमाए पैसे
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुछ दोस्तों के साथ हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म के गाने की शूटिंग की थी। उन्होंने कहा कि वह एक बहुत ही शानदार वक्त था। एक्ट्रेस ने बताया कि राजू सुंदरम डांस कर रहे थे, मिंक गाने का हिस्सा थे। यह एक्सपीरियंस बहुत अच्छा था। उन्होंने आगे कहा कि वह जो भी करना चाहती थीं, वह किया और अच्छे पैसे भी कमाए थे, जिससे उन्होंने पहले प्रोफेशनल पोर्टफोलियो के लिए पैसे भी जमा किए थे। 

Dasara Review: शरद केलकर की आवाज नहीं बना पाई नानी को ‘बाहुबली’, एक्शन की अति ने किरकिरा किया मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza Worked With Oscar Winner Musician MM Keeravani Actress Was A background Dancer In That Album Video
Dia Mirza - फोटो : social media

कीरावनी संग कर चुकी हैं काम
दीया अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई म्यूजिक वीडियोज और एल्बम में नजर आईं थी। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड विनर एमएम कीरावनी के म्यूजिक दिए हुए गाने पर भी काम किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस वक्त महज 15  साल की थीं, हमने पूरा वीडियो हैदराबाद में शूट किया था। उन्होंने बताया कि वह उस गाने को यूट्यूब पर तलाश कर रही हैं। 

विज्ञापन
Dia Mirza Worked With Oscar Winner Musician MM Keeravani Actress Was A background Dancer In That Album Video
Dia Mirza - फोटो : social media

फिल्म भीड़ में नजर आ चुकी हैं दीया
आपको बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म भीड़ में नजर आईं थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। दीया मिर्जा के साथ इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर नजर आईं है। भीड़ के बाद दीया मिर्जा शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आ सकती हैं। 

Chatrapathi Teaser: रामनवमी पर दुष्टों का संहार करने आया छत्रपति, हिंदी सिनेमा में एक और साउथ सितारे की दस्तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed