सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ने में और अपने विचार दूसरों तक पहुंचाने में मदद करता है। आम जनता से लेकर राजनेता और बड़े बड़े दिग्गज सितारे भी सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं। हालांकि कई बार इसी प्लेटफॉर्म पर दिग्गज सितारों को बेवजह ट्रोल करने की भी कोशिश की जाती है। हाल ही में इस बिना वजह की ट्रोलिंग का शिकार बन गईं स्वर कोकिला लता मंगेशकर जिन्हें एक ट्विटर यूजर ने ओवररेटेड सिंगर बता दिया। हालांकि दूसरे फैंस से पहले सिंगर अदनान सामी ही लता मंगेशकर के बचाव में कूद पड़े और यूजर को खरी खोटी सुना दी।
यूजर ने लता मंगेशकर की आवाज को बताया खराब तो फूटा अदनान सामी का गुस्सा, बोले- बंदर क्या जाने....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भारतीयों का ब्रेन वॉश किया गया है कि लता मंगेशकर की आवाज अच्छी है'। यूजर के इस ट्वीट को करीब 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और करीब 1700 से भी अधिक लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। यूजर की बातें सुनकर दूसरे लोग इस पर अपना विरोध और सपोर्ट जता रहे हैं।
हालांकि इन सबके बीच अदनान सामी ने ट्वीट करते हुए लता मंगेशकर को ओवररेटेड सिंगर बताने वाले यूजर को अपनी बातों से चुप करा दिया। सिंगर ने लिखा- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद..बेवकूफ दिखने से बेहतर है कि जब आपको संदेह हो तो कुछ बोलने के बजाय चुप रहे'। अब सिंगर के इस ट्वीट को दूसरे यूजर काफी पसंद कर रहे हैं और बार बार रिट्वीट भी कर रहे हैं।
Indians have been brainwashed into thinking that Lata Mangeshkar has a good voice.
इसके बाद अदनान सामी ने एक बहुत ही रेयर तस्वीर भी ट्वीटर पर पोस्ट की जिसमें लता मंगेशकर के साथ आशा भोसले और नूर जहां नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आइकॉनिक और हिस्टोरिक तस्वीर'। 'लता मंगेशकर , नूर जहां, आशा भोसले'। बता दें कि अदनान सामी ने ट्विटर पर लता मंगेशकर के बचाव में जो बाते कहीं हैं उसे लेकर उनकी तारीफ भी हो रही है।
What an Iconic & Historic Photo!#LataMangeshkar #NoorJehan #AshaBhosle 💖💖💖@mangeshkarlata @ashabhosle pic.twitter.com/0nMEkFsC0R
बता दें कि लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने 28 सितंबर 2020 को अपना 91वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी है और ट्विटर के जरिए वो अक्सर करीबी लोगों को उनके जन्मदिन और दूसरे मौकों पर बधाई भी देती हैं। उनके गाने की बात करें तो लता जी ने अब तक बॉलीवुड में लगभग 5 से 6 हजार गाने गाए हैं। लता जी 1950 से लेकर 1990 तक फिल्मी संगीत में एक्टिव रहीं और उनके गाए गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।