आज पूरा देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारतीय गायक अदनान सामी ने देशवासियों के लिए मनोज कुमार की फिल्म 'पुकार' का गाना 'मेरे देश की धरती' गाया है। ट्विटर पर अदनान का यह गाना वायरल हो रहा है।
Republic Day पर अदनान सामी ने गाया 'मेरे देश की धरती', सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गाने का वीडियो ट्वीट करते हुए अदनान सामी ने लिखा- 'आइकॉनिक गीत मेरे देश की धरती का मेरा वर्जन'। इसके साथ ही अदनान ने #RepublicDayIndia #JaiBhimIndianRepublic #RepublicDay2020 #JaiHind जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया।
My version of the iconic song “MERE DESH KI DHARTI”... 🇮🇳#RepublicDayIndia #JaiBhimIndianRepublic #RepublicDay2020 #JaiHind
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 26, 2020
Full version: https://t.co/6gh4NZifiT… pic.twitter.com/8io3Pxx0KO
अदनान के फैंस उनके इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस ट्वीट को अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। साथ ही फैंस ट्वीट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें केंद्र सरकार ने अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अदनान को भारत की नागरिकता 1 जनवरी, 2016 को मिली थी। इससे पहले वह पाकिस्तान के नागरिक थे। अदनान के पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि 26 मई, 2015 को समाप्त हुई थी। अदनान ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत की नागरिकता देने की अपील की थी जिसे भारत सरकार ने स्वीकार किया। पुरस्कार का एलान होने पर अदनान ने सोशल मीडिया पर ट्टीट करके अपनी खुशी जाहिर की थी।