फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंधेरी को मुंबई का हिस्सा ना बताने पर ट्रोल हुए सैफ, ट्रोलर्स बोले- 'कल कहेंगे यह पृथ्वी...'

Sun, 26 Jan 2020 05:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Jan 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Tanhaji Unsung Warrior actor Saif Ali Khan get troll after said andheri is not part of mumbai
Saif Ali Khan - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने मुंबई को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा बीते दिनों सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रिटिश शासन से पहले इंडिया की कोई रूपरेखा नहीं थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में मुंबई के बारे में ऐसा बोले पर सैफ दोबारा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

Tanhaji Unsung Warrior actor Saif Ali Khan get troll after said andheri is not part of mumbai
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media

दरअसल, इन दोनों सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कार के अंदर बैठे मुंबई के बारे में कुछ ऐसा बोल देते हैं जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। सैफ अली खान कार में घूमते हुए कहते हैं कि, 'हम बॉम्बे की ड्राइव पर हैं और इसे बॉम्बे जर्नी कहते हैं।' इस दौरान वह अंधेरी को मुंबई का हिस्सा नहीं बताते हैं। 

Tanhaji Unsung Warrior actor Saif Ali Khan get troll after said andheri is not part of mumbai
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media

सैफ अली खान कहते हैं, 'टेक्निकल आप जिसे बॉम्बे कह रहे हैं यह मुंबई है और यह मुंबई भी नहीं है बल्कि ये अंधेरी है।' सैफ अली खान के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स इस बयान के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सैफ के कार इंटरव्यू को KJ नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए Sushma Shaw नाम के यूजर ने लिखा, 'अंधेरी मुंबई में नहीं है, भारत भारत में नहीं है। कौन जानता है कि कल वह कहेंगे कि यह पृथ्वी नहीं है अब यह मार्स है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanhaji Unsung Warrior actor Saif Ali Khan get troll after said andheri is not part of mumbai
saif ali khan - फोटो : social media

IN(tolerant)DIA नाम के यूजर ने लिखा, 'यकीन नहीं होता कि कौन सा बेहतर था, आज सुबह मैं रात में जाग गया या यह मुंबई, यह अंधेरी भी नहीं है।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सैफ अली खान को उनके बयान की वजह से काफी ट्रोल किया है। गौरतलब है कि इससे पहले सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में देश के वर्तमान हालातों और अपनी फिल्म तानाजीः अनसंग वॉरियर के इतिहास तथ्य को लेकर टिप्पणी की थी। 
 

विज्ञापन
Tanhaji Unsung Warrior actor Saif Ali Khan get troll after said andheri is not part of mumbai
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media

बात करें सैफ अली खान की फिल्म तानाजीः अनसंग वॉरियर की तो इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और काजोल जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म तानाजी अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस ने काफी धमाल मचा रखा है। अजय देवगन और काजोल की फिल्म तानाजीः द अनसंग वॉरियर का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो चुके हैं। शानदार प्रदर्शन करते हुए 16वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 208 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

पढ़ें: 200 करोड़ से भी आगे निकली अजय की 'तानाजी', 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई दीपिका की 'छपाक', जानें कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed