बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपनी लुक्स को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। जहां अभिनेत्री बहुत समय से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं आज सारा अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन ने की है और यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
Ae Watan Mere Watan: सारा अली खान की नई फिल्म का हुआ एलान, देशभक्त बन ओटीटी पर धमाल मचाएंगी अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सारा अली खान की आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' की वीडियो साझा करते हुए घोषणा की है। सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म इस महीने रिलीज की जाएगी। साझा किए गए नए प्रोमो वीडियो में, वरुण ने बताया कि सारा 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि के खिलाफ एक काल्पनिक कहानी में एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाएंगी।
Gauahar Khan: गरबा मुस्लिम विवाद में हुई गौहर खान की एंट्री, न्यूज एंकर और ट्रोल्स को लिया आड़े हाथों
वरुण धवन यह कहते हुए वीडियो शुरू करते हैं कि 'प्यारी, सुंदर सारा अली खान, और अमृता सिंह की स्क्वैर रूट फिल्म का नेतृत्व करेंगी, और इसके तुरंत बाद वरुण सारा की तरह पोएट्री करते हुए बोलते हैं,'नमस्ते दर्शकों। सूरज की तरह शक्तिशाली स्वतंत्रता सेनानी, अंग्रेज हो गए स्टन, खबर आपके लिए लाए हैं धवन नंबर 1...।" वरुण ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जैसा कि वादा किया गया था, देयर यू गो ... मैं किसी भी तरह से इसके लिए अपने उत्साह को रोक नहीं सकता,आपको कैसा लग रहा है?' वरुण और सारा ने इससे पहले फिल्म कुली नंबर 1 में अभिनय किया था।
Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया को कहा गुडबाय, वीडियो साझा कर बताई हैरान कर देने वाली वजह
यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 'ऐ वतन मेरे वतन' को दरब फारूकी और कन्नन अय्यर ने लिखा है। इसका निर्माण करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है, जिसमें सोमेन मिश्रा सह-निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान कन्नन अय्यर के हाथों में है। यह प्राइम वीडियो पर एक साथ 240 देशों में रिलीज होगी।
Dhanush Aishwarya: धनुष और ऐश्वर्या नहीं लेंगे तलाक, इसी साल जनवरी में किया था अलग होने का एलान