एक समय था जब उर्मिला मातोंडकर का नाम बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिना जाता था। इस 'रंगीला' गर्ल ने साल 2016 में मोशिन अख्तर से शादी कर ली थी। इसके बाद वो पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर हो गईं।
PHOTOS: 10 साल बाद 'बेवफाई' करने जा रहीं उर्मिला मातोंडकर, पुराने दिन याद ना आ जाएं तो कहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्मिला की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'एमी' था। फिल्म में उर्मिला ने संजय दत्त के साथ काम किया था। अब 44 साल की उर्मिला 10 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' में उर्मिला 'बेवफा ब्यूटी' पर डांस करती नजर आएंगी। यह गाना 23 मार्च को रिलीज होगा। इस गाने को पावनी पांडे ने गाया है। पावनी पहले ही 'लैला मैं लैला' गाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं।
She’s bold, seductive and stunning! Here’s #UrmilaMatondkar in #BewafaBeauty!@irrfank @IamKirtiKulhari @divyadutta25 #ArunodaySingh @OmiOneKenobe @raogajraj @AbhinayDeo #BhushanKumar @sathe_anuja @TSeries #RDPMotionPictures pic.twitter.com/vEgON2Fc1l
वैसे तो 'ब्लैकमेल' में कोई गाना नहीं है लेकिन फिल्म की कहानी बयां करने के लिए एक पर्फेक्ट गाने की जरूरत थी। इस गाने को देख दर्शकों को पुराने गाने की याद आ जाएगी। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।